पाकिस्तान को पूरा पीओके खाली कर देना चाहिए, पूरे जम्मू कश्मीर पर भारत का संप्रभु अधिकार: ब्रिटिश सांसद
Recommended Video
लंदन। जम्म कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद भारत सरकार के मंत्री जितेंद्र सिंह ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि अब हमारा अगला एजेंडा पीओके हैं। उनके इस बयान के बाद ब्रिटेन के सांसद का इस मसले पर बड़ा बयान आया है। ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पाकिस्तान से खुले तौर पर कहा है कि वह पूरे पीओके को पूरी तरह से खाली कर दे क्योंकि भारत के इस पूरे क्षेत्र पर संप्रभु अधिकार है। यूके में कश्मीरी पंडितों को संबोधित करते हुए बॉब ने पाकिस्तान को भी आईना दिखाया है।

पाकिस्तान को दिखाया आईना
जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की सरकार युनाइटेड नेसंश में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। इसपर बॉब ने कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर क्षेत्र पर भारत का संप्रभू अधिकार है और जो लोग यूएन में रिजोल्यूशन लाने की बात कर रहे हैंवह पहले रिजोल्यूशन को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिसमे कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना पूरे कश्मीर से वापस जाएगी। बॉब ने यह बयान लंदन में बलिदान दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिया है।
कश्मीरी पंडितों के दर्द का मंचन
इस कार्यक्रम का आयोजन कश्मीरी पंडित कल्चरल सोसाइटी एंड ऑल इंडिया कश्मीरी समाज की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमे वी रिमेंबर, द जर्नी ऑफ कश्मीरी पंडित नाटक का भी मंचन किया गया। इस नाटक का मंचन ब्रिटेन में कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों के बच्चों ने किया था, जिसमे कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को दिखाने की कोशिश की गई थी। यूके में भारतीय हाईकमीश्नर रुचि घनश्याम ने इस कार्यक्रम के बारे में ट्वीट करके लिखा कि बच्चों द्वारा नाटक और भरतनाट्यम की जबरदस्त प्रस्तुति। साथ ही उन्होंने बॉब का शुक्रिया अदा करते हुए कहा का आपके समर्थन और मदद के लिए शुक्रिया।

पीएम मोदी के समर्थक
बता दें कि आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से ही बॉब भारत का इस पूरे मसले पर समर्थन कर रहे हैं। नॉर्थ लंदन से सांसद बॉब जोकि ऑळ पार्टी पार्लियामेंट्री ग्रुप के अध्यक्ष हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को पत्र लिखकर विपक्षी दल के सांसद द्वारा भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान देने को लेकर अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि मैं आर्टिकल 370 को हटाए जाने का पूरी तरह से समर्थन करता हूं, नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से सही नेतृत्व दिखाया है। अब समय है कि जम्मी कश्मीर को सही तरही के से भारतीय संविधान में शामिल किया जाए।
-
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications