ब्रिटेन से 23 रूसी राजनयिक निष्कासित, पूर्व जासूस पर हमले का आरोप
4 मार्च 2018 को ब्रिटेन में रूसी जासूस और उनकी बेटी को जहर दिया गया था
नई दिल्ली। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने देश से 23 रूसी राजनियकों को निष्कासित कर दिया है। रूसी जासूस और उसकी बेटी को जहर देने के मामले में दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। जिसके बाद ब्रिटेन ने यह कार्रवाई की है। अपने बयान में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने कहा कि रूस ने ब्रिटेन की ओर से दी गई समयसीमा के भीतर इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया है इसलिए ब्रिटेन ने यह फैसला लिया है।

ब्रिटेन ने रूस पर रसायनिक हमले का आरोप लगाया है
4 मार्च 2018 को ब्रिटेन में रूसी जासूस और उनकी बेटी को जहर दिया गया था। ब्रिटेन ने रूस पर रसायनिक हमले का आरोप लगाया है। ब्रिटेन इस मामले में साथी देशों के साथ मिलकर रूस पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है तो वहीं रूस ने भी साफ कर दिया है कि वह अपने खिलाफ होने वाली किसी भी कार्रवाई का जवाब देगा।

टेरीजा मे ने इसे पिछले 30 सालों का सबसे बड़ा निष्कासन बताया है
रूस ने पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया की हत्या के प्रयास में अपनी भूमिका होने से इंकार किया है। रूस ने ब्रिटेन के साथ सहयोग के बारे में प्रधानमंत्री मे की ओर से दी गई आधी रात की समय-सीमा को मानने से इंकार कर दिया है। टेरीजा मे ने इसे पिछले 30 सालों का सबसे बड़ा निष्कासन बताया है। इसके साथ ही रूस की सरकारी संपत्ति को ब्रिटेन में जब्त किए जाने की बात कही गई है। मे ने साफ किया कि रूस में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में शाही परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं होगा।

पूर्व रूसी जासूस सर्गेइ स्क्रिपाल और उनकी 33 वर्षीय बेटी यूलिया जहर देकर निशाना बनाया गया था
66 वर्षीय पूर्व रूसी जासूस सर्गेइ स्क्रिपाल और इनकी 33 वर्षीय बेटी यूलिया को इग्लैंड के सालिसबरी शहर में जहर देकर निशाना बनाया गया था। मे ने रूस से इस हमले की साजिश में शामिल होने को लेकर निशाना साधा था लेकिन रूस इस पूरी साजिश में शामिल न होने की बात कहता रहा है। दूसरी तरफ, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के प्रवक्ता ने ब्रिटेन में एक पूर्व जासूस को जहर देने के मामले में आज ब्रिटेन के 'बुनियाद आरोप' और 'अल्टीमेटम' को खारिज कर दिया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों को बताया, मॉस्को साक्ष्यों पर नहीं आधारित बेबुनियाद आरोपों और अल्टीमेटम की भाषा को स्वीकार नहीं करता।












Click it and Unblock the Notifications