अमेरिकी टैरिफ नीति की निंदा से तिलमिलाए ट्रंप, BRICS देशों को परिणाम भुगतने की दे दी चेतावनी

BRICS 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS देशों की उन नीतियों का समर्थन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने BRICS समूह की उन नीतियों को कड़ा जवाब दिया है, जिन्हें वाशिंगटन अमेरिका विरोधी मानता है। ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी देश BRICS की ऐसी नीतियों के साथ खड़े होंगे, उन पर अमेरिका 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट किया, जो भी देश BRICS की अमेरिका-विरोधी नीतियों का समर्थन करेगा, उस पर 10% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। इस नीति में कोई अपवाद नहीं होगा। इस मामले में ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

BRICS 2025 condemned donald trump tariff policy

मनमाने टैरिफ की निंदा की गई थी

बता दें कि,BRICS 2025 शिखर सम्मेलन के बाद जारी किए गए संयुक्त बयान में मनमाने तरीके से बढ़ाए गए टैरिफ की आलोचना की गई, हालांकि अमेरिका का नाम नहीं लिया गया। इसमें कहा गया कि ऐसे कदम वैश्विक व्यापार को कमजोर कर सकते हैं और सप्लाई चेन को बाधित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें BRICS Summit में PM Modi की जोरदार एंट्री, ब्राजील के प्रधानमंत्री ने गले लगाकर किया स्वागत

7 जुलाई से भेजी जाएंगी टैरिफ संबंधी चिट्ठियां

वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर जानकारी देते हुए अपने Truth Social पोस्ट में लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की टैरिफ से जुड़ी चिट्ठियाँ और/या समझौते दुनिया भर के विभिन्न देशों को सोमवार, 7 जुलाई दोपहर 12:00 बजे (ईस्टर्न समयानुसार) से भेजे जाएंगे।

ये भी पढ़ें BRICS: 'दोहरे मापदंडों की जगह नहीं', PM मोदी ने लगाई पाकिस्तान को लताड़, जानिए क्या-क्या कहा?

ईरान पर हुए कार्रवाई को बताया अवैध

बता दें कि, ये बयान BRICS 2025 शिखर सम्मेलन के बाद सामने आया है, जिसमें अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य और परमाणु हमलों की कड़ी निंदा की गई थी। ब्राजील में आयोजित इस सम्मेलन में BRICS के 10 सदस्य देशों ब्राज़ील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात ने संयुक्त रूप से इन हमलों को अवैध और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ बताया।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की जरूरत- PM मोदी

बता दें कि, BRICS 2025 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक दक्षिण में आतंकी हमलों को लेकर अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों की ओर इशारा किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एक समान और सख्त रवैया अपनाने की जरूरत पर बल दिया।

संयुक्त घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की गई। BRICS देशों ने सीमा-पार आतंकवाद, टेरर फंडिंग और आतंकियों को शरण देने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घोषणा पत्र में कहा गया, हम आतंकवाद के लिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाने और आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंडों को खारिज करने का आह्वान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+