BRICS Summit में PM Modi की जोरदार एंट्री, ब्राजील के प्रधानमंत्री ने गले लगाकर किया स्वागत
PM Modi Brics Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील में हैं। पीएम जब रियो डि जेनेरियो पहुंचे तो प्रवासी समुदाय ने ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर के साथ उनका स्वागत किया। ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने पीएम मोदी को गले लगाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ब्राजील के प्रेसिडेंट का भव्य स्वागत के लिए आभार जताया। यह ब्रिक्स का 17वां सम्मेलन है और इस बार मेजबानी ब्राजील कर रहा है। ब्रिक्स आर्थिक और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिहाज से अहम मंच है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत और सहयोग के लिए आभार जताया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक शासन में सुधार, शांति और सुरक्षा, पर्यावरण से जुड़े मुद्दे समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक संघर्ष और क्षेत्रीय सहयोग और शांति के लिए भी अहम वार्ता हो सकती है।

यह भी पढ़ें: ब्राजील पहुंचे PM Modi का भव्य स्वागत, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की मजबूत भागीदारी
PM Modi ने सोशल मीडिया पर ब्राजील के राष्ट्रपति का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय 8 दिनों की पांच देशों की आधिकारिक दौरे पर हैं। शनिवार को पीएम ने अर्जेंटीना का दौरा किया और अब ब्राजील में 6-7 जुलाई को ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होंगे। पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति का भव्य स्वागत के लिए आभार जताया। ब्रिक्स का यह 17वां सम्मेलन है और इस बार पहला मौका होगा जब चीन के राष्ट्रपति इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। उनके स्थान पर चीन के पीएम ली क्यांग सम्मेलन में भाग लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय समझौता कर सकते हैं।
ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। मिस्त्र, इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब और यूएई को शामिल करके इस समूह का विस्तार किया गया है। इस समूह का उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग, आपसी साझेदारी को बढ़ाने के साथ वैश्विक पटल पर विकासशील देशों के संबंध मजबूत करना है। आर्थिक मुद्दों के साथ ही इसमें वैश्विक शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग जैसे मुद्दे भी शामिल किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: BRICS Broken News: 'ब्रिक्स टूट गया', 150% टैरिफ की धमकी के बाद ट्रंप के दावों में कितनी सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications