शादी के 15वें दिन ही होटल के पांचवें माले से गिरे 23 वर्षीय सिंगर, रहस्यमयी मौत ने पुलिस को भी किया हैरान

शादी के 15वें दिन ही होटल के पांचवें माले से गिरी 23 वर्षीय सिंगर, रहस्यमयी मौत ने पुलिस को भी किया हैरान

नई दिल्‍ली, 18 मई। लोकप्रिय ब्राजीलियाई गायक एमम सी केविन की रविवार को पांचवीं मंजिल के होटल के कमरे से गिरकर रहस्‍यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। ब्राजील सिंगर एमसी केविन ने 15 दिन पहले ही शादी की थी। शादी के पंद्रह दिन बाद अचानक रियोडी जेरेरियो के होटल के पांचवी मंजिल के कमरे से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई इस घटना ने पुलिस समेत हर किसी को हैरान कर दिया है।

11 फ्लोर पर ठहरे थे लेकिन पांचवे फ्लोर से गिरकर हुई मौत

11 फ्लोर पर ठहरे थे लेकिन पांचवे फ्लोर से गिरकर हुई मौत

केविन होटल के 11वें फ्लोर पर ठहरे हुए थे। वहीं उसी होटल की पांचवे फ्लोर पर वो अपने दोस्‍तों से मिलने उनके कमरे में पहुंचे थे बताया जा रहा है कि केविन बालकनी में गए और वहीं से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया और 23 वर्षीय को गंभीर हालत में मिगुएल काउटो अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।

गर्लफ्रेंड डिओलेने बेजेरा से 15 दिन पहले की थी शादी

गर्लफ्रेंड डिओलेने बेजेरा से 15 दिन पहले की थी शादी

23 साल के केविन नैसिमेंटो ब्यूनो, जिन्हें एमसी केविन के नाम से भी जाना जाता है और इंस्टाग्राम पर उनके 8.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, को ब्राजील के रियोडी जेरेरियो के एक समुद्र तट पर स्थित होटल में ठहरे थे। केविन ने 15 दिन पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड डिओलेने बेजेरा से शादी की थी। डिओलेने एक क्रिमिलन लॉयर है। शादी के 15 दिन बाद ही अपने पति को खो चुकी डिओलने ने अपनी शादी की एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्‍ट लिखी है।

डिओलने ने केविन की मौत के बाद लिखी ये पोस्‍ट

डिओलने ने केविन की मौत के बाद लिखी ये पोस्‍ट

डिओलने ने इस पोस्‍ट में लिखा तुम मेरी जिंदी का प्‍यार हो हमेशा रहोगे। तुम वो आदमी हो जिसने मुझे सबसे अधिक प्‍यार और सम्‍मान दिया। ईश्‍वर के पास जाओ, मैं हमेशा तुमसे प्‍यार करूंगी।

केविन ने महज 16 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

केविन ने महज 16 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

केविन के करियर की बात करें तो उन्‍होंने अपने करियर की शुरूआत 2013 में की थी इसी साल उन्‍होंने अपना पहला गाना रिलीज किया था। उस समय केविल की उम्र महज 16 साल थी। केवलि का de troia गाने को यूटयूब पर करोड़ों बार देखा जा चुका है।

https://www.filmibeat.com/photos/aisha-sharma-71383.html?src=hi-oiआइशा शर्मा की इन ग्लैमरस तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+