'मेरी हेल्प करो, मैं मर रहा हूं', 'हल्क' बनना चाहता था बॉडी बिल्डर, बर्थडे के दिन मिली मौत
नई दिल्ली: पिछले काफी वक्त से अचानक बॉडी बिल्डिंग का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ गया है। फिट रहना शरीर के लिए सबसे जरूरी है, लेकिन कुछ लोगों के अंदर बॉडी बनाने और मस्कुलर दिखने का ऐसा जुनून सवार हो जाता है कि तेजी से रिजल्ट पाने के लिए तरह-तरह के इंजेक्शन और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। जो कभी-कभी काफी जानलेवा होता है। अब ऐसा ही एक ब्राजील के पॉपुलर बॉडी बिल्डर (Brazilian bodybuilder) के साथ हुआ है, जो सोशल मीडिया पर काफी फेमस था। लोग उसे 'हल्क' कहते थे।

'हल्क' फेम ब्राजीलियाई बॉडी बिल्डर की मौत
ब्राजीलियाई बॉडी बिल्डर और सोशल मीडिया पर 'हल्क' फेम वाल्दिर सेगाटो (Valdir Segato) की मौत हो गई। यह बुरी खबर उसी दिन आई, जब उनका 55वां बर्थ डे था। इस बॉडी बिल्डर की मौत से पूरा सोशल मीडिया हैरान है। वाल्दिर सेगाटो लंबे समय तक बल्क में सिंथॉल इंजेक्शन लेते थे। इतना ही नहीं, डॉक्टर के मना करने के बाद भी उन्होंने लगातार इंजेक्शन लेने नहीं छोड़े, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

55वें जन्मदिन पर वाल्दिर सेगाटो ने तोड़ा दम
'हल्क' के नाम से मशहूर ब्राजीलियन शख्स वाल्दिर सेगाटो ने खुद के 23 इंच के बाइसेप्स बनाने के लिए सिंथॉल इंजेक्शन लगाया करते थे। स्ट्रोक और इंफेक्शन का खतरा होने के बाद भी उन्होंने अपने बाइसेप्स और बैक का साइज बढ़ाने के लिए लंबे वक्त से इंजेक्शन यूज कर रहे थे। डेली मेल के मुताबिक वाल्दिर ने साल 2016 में न्यूज पोर्टल को बताया था कि लोग उनको हर वक्त श्वार्ज़नेगर, हल्क और ही-मैन कहकर बुलाते हैं, जो उनको अच्छा लगता था। वाल्दिर लगातार अपनी बाइसेप्स को बढ़ाना चाहते थे।

डॉक्टरों ने दी थी चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक 6 साल पहले रिबेराओ प्रेटो के रहने वाले वाल्दिर को डॉक्टरों ने चेतावनी दी गई थी कि इंजेक्शन लगाने से नर्वस डैमेज, मांसपेशियों की विकृति का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी उसने इंजेक्शन लेना जारी रखा। जिसके बाद उनके डोले 23 इंच के हो गए, जिस कारण लोग उनको 'मॉन्सटर' भी कहते थे। वाल्दिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे, वो अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते हुए खुद को इंस्टाग्राम पर 'वाल्दिर सिंथॉल' भी कहते थे।

'मेरी हेल्प करो, मैं मर रहा हूं'
बता दें कि वाल्दिर के टिकटॉक पर 1.7 मीलियन फॉलोअर्स थे। लोकल मीडिया के मुताबिक उनके कुछ ही दोस्त और रिश्तेदार थे। सिल्वा नाम के एक शख्स ने ब्राजील के ग्लोबो न्यूज को बताया कि उन्होंने अपने फैमिली के घर के पीछे बनी एक संपत्ति किराए पर ली थी, और अपनी मौत के दिन वह सांस की तकलीफ के बारे में शिकायत कर रहे थे। सिल्वा ने बताया कि लगभग 6 बजे थे, वाल्दिर पीछे के घर से रेंगता हुआ आया और फिर उसने मेरी मां की खिड़की को खटखटाया। खिड़की खोली तो उसने मदद मांगते हुए कहा कि मेरी हेल्प करो, मैं मर रहा हूं। जिसके तुरंत उनको अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रिसेप्शन पर उनको दिल का दौरा पड़ा और वहीं गिर गए।

26 जुलाई को हुई मौत, कोई नहीं था साथ
बता दें कि डॉक्टर ने उनके परिवार को भी इंजेक्शन के साइड इफैक्ट के बारे में बताया था, जिसके बाद फैमिली के समझाने पर भी वो नहीं माने और इंजेक्शन लेना जारी रखा। उनका हाल ही में 26 जुलाई को मौत हो गई। यूरोप पबमेड सेंट्रल के अनुसार सिंथॉल में आमतौर पर तेल, बेंज़िल अल्कोहल और लिडोकेन का मिश्रण होता है, जिससे नर्वस डैमेज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा हद तक बढ़ जाता है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications