लीजेंडरी बॉक्सर मुहम्मद अली के बेटे को हिरासत में लेकर पूछते रहे क्या तुम मुसलमान हो
एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए बॉक्सिंग लीजेंड मुहम्मद अली के बेट मुहम्मद अली जूनियर। दो घंटे तक की गई पूछताछ और पूछा गया धर्म। अमेरिका में ही हुआ है मुहम्मद अली जूनियर का जन्म।
वॉशिंगटन। अमेरिका में जब से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुसलमान देशों पर बैन का ऐलान किया है यहां पर हैरान करने वाली चीजें हो रही हैं। ताजा घटनाक्रम में लीजेंडरी बॉक्सर मुहम्मद अली के बेटे मुहम्म अली जूनियर को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया और उनसे पूछा गया कि क्या वह मुसलमान हैं।

सात फरवरी को हुई घटना
घटना सात फरवरी की है जब अली जूनियर अपनी मां खालिया के साथ जमैका से वापस आ रहे थे। वह लॉडरडेल-हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे जब इमीग्रेशन ऑफिसर ने उन्हें रोक लिया था। अली जूनियर को दो घंटे तक हिरासत में रखा गया था। ऑफिसर्स उनसे लगातार उनके धर्म के बारे में पूछते रहे और जब उन्होंने बताया कि वह मुसलमान हैं तब भी ऑफिसर्स उनसे उनके धर्म के बारे में पूछते रहे और यह भी कि उनक जन्म कहां हुआ था। अली जूनियर अमेरिकी नागरिक हैं और फिलाडेल्फिया में उनका जन्म हुआ था। पिछले वर्ष जब मुहम्मद अली की मृत्यु हो गई तो उनके बेटे को विरासत में उनकी संपत्ति मिली थी। फिलहाल अली जूनियर अपनी मां के साथ डियरफील्ड बीच में रहते हैं। अली जूनियर के अटॉर्नी ने बताया कि उन्होंने ऑफिसर्स को बताया कि वह मुहम्मद अली के बेटे हैं लेकिन ऑफिसर्स ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया। उनके साथ आज तक कभी इस तरह का बर्ताव नहीं किया गया।
कानूनी विकल्प पर विचार
जूनियर अली की मां ने ऑफिसर्स को उनकी और पति मुहम्मद अली की फोटो साथ दिखाई। मां को हिरासत में नहीं लिया गया था। अली जूनियर के पास ऐसी कोई तस्वीर नहीं थी। उनसे दो बार अमेरिका के कस्टम्स एंड बॉर्डर पेट्रोल (सीबीपी) ऑफिशियल्स ने पूछा कि उन्हें उनका नाम कहां से मिला है। इस घटना का पता उस समय लगा जब अली के बेटे ने कानूनी विकल्प पर विचार करना शुरू किया। सीबीपी की प्रवक्ता नोरमा मोरफा ने इस पूरे घटनाक्रम पर कोई भी टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि प्राइवेट एक्ट की बंदिशों के तहत वह किसी भी व्यक्ति के बारे में बात नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications