बम लेकर शादी समारोह में घुस गया सुसाइड बॉम्बर, 22 लोगों की मौत, 94 घायल
अंकारा। तुर्की के गजियानटेप शहर में एक शादी समारोह को टारगेट करते हुए बम धमाका किया गया है। इस बम धमाके में कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को हुए इस धमाके में करीब 94 लोग घायल हुए हैं।

डिप्टी प्रधानमंत्री मेहमेट सिमसेक ने कहा कि यह धमाका एक सुसाइड अटैक था। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कुर्दिश विद्रोहियों या आईएसआईएस का हाथ हो सकता है।
सिमसेक ने कहा कि सभी आतंकी समूह तुर्की को निशाना बना रहे हैं। आईएसआईएस का निशाना भी तुर्की ही है, लेकिन भगवान ने चाहा तो हम जल्द ही इन सबसे उबर जाएंगे।
आपको बता दें कि गजियानटेप शहर सीरिया की सीमा से करीब 65 किलोमीटर दूर है। बीते कुछ सालों के दौरान दक्षिणी तुर्की में कई बम धमाके हुए हैं, जिनमें आईएसआईएस की भूमिका थी। इस हमले को भी आईएसआईएस से ही जोड़कर देखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications