गिरगिट से भी तेज अपना रंग बदल लेती है ये BMW Car, सामने आए कार का Video देख हो जाएंगे दंग
नई दिल्ली, 07 जनवरी। बदलते जमाने के बाद चार पहिया वाहनों में भी लगातार बदलाव हो रहा है। घोड़ा गाड़ी से लेकर इंजन वाहन तक का इतिहास सैकड़ों पुराना है लेकिन समय के साथ इसमें कई बदलाव देखने को मिले। अब लग्जरी गाड़ी बनाने वाली जर्मन ऑटोमेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू ने ऐसी कार बनाई है जो अपना रंग बदल सकती है। बीते दिनों दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट सीईएस 2022 में कंपनी ने इस कार को दुनिया के सामने पेश किया।

रंग बदलने वाले कार
एक ऐसी कार जो गिरगिट की तरह अपना रंग बदल सकती है। जी हां, आने वाले दिनों में आपको सड़क पर दौड़ती ऐसी कई गाड़ियां देखने को मिल सकती हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी पलक झपकते ही ब्लैक से व्हाइट और व्हाइट से ब्लैक रंग में बदल जाता है। बीएमडब्ल्यू के इस कारनामे के पीछे आखिर क्या राज है? इंटरनेट पर कई लोगों को ये कार खूब पसंद आ रही है।

कंपनी ने पहले भी दिए थे संकेत
बता दें कि कंपनी ने पहले ही अपनी इस तकनीक का संकेत दिया था। बीएमडब्ल्यू की तरफ से कहा गया था कि वह जल्द ही ऐसे टेक्नोलॉजी पेश करेगी, जिसमें एक बटन दबाते ही गाड़ी का बहरी रंग बदल जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले से गाड़ी का रंग डार्क ग्रे था लेकिन अचानक वह सफेद रंग में बदल जाती है। इतना ही नहीं कार पर रंगों की लहर सी भी बनती दिखाई देती है।

गाड़ी में लग्जरी की कोई कमी नहीं
गाड़ी को देखने पर ऐसा लगता है जैसे उस पर किसी ने प्रोजेक्टर का स्क्रीन चला दिया हो। कार बीएमडब्ल्यू इसलिए लग्जरी होना भी लाजमी है। कार का डिजाइन और लुक बेहद क्लासी है, पहली नजर में देखने पर ही गाड़ी पसंद आ जाती है। नई पेंट टेक्नोलॉजी के बारे में कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि यह तापमान को लेकर काफी संवेदनशील है। हालांकि अभी इस पर और अधिक काम किया जाना है।

इस वजह से नहीं हो सकता कमर्शियल लॉन्च
आने वाले समय में इस तकनीक में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। हो सकता है जल्द ही रंग-बिरंगे कलर भी देखने को मिले। हालांकि ऐसी गाड़ियां अगर बाजार में आती हैं तो इनका इस्तेमाल अपराधिक गतिविधियों में भी हो सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए गाड़ी का कमर्शियल लॉन्च फिलहाल कोई हल निकलने तक मुश्किल लग रहा है। बता दें कि भारत में बीएमडब्ल्यू ने अपनी इलेक्ट्रिक कार आईएक्स को लॉन्च कर दिया है, हालांकि यह गाड़ी रंग नहीं बदलती। कार की शुरुआती कीमत 1.16 करोड़ रुपए रखी गई है।

क्या है तकनीक का नाम?
कपंनी के बताया कि रंग बदलने की इस तकनीक का नाम ई-इंक है। बीएमडब्ल्यू अनुसंधान इंजीनियर स्टेला क्लार्क ने कहा, हमने किसी कागज की तरह इसे कार पर बिछाया है, हमारे सामने चुनौती ये थी कि इसे हमारी कारों की तरह एक 3डी ऑब्जेक्ट पर लगाना था। इस तकनीक के द्वारा कार का रंग पलक झपकते ही बदल जाता है। क्लार्क ने कहा ने आगे कहा कि भविष्य में क्या पता ऐसी कारें भी आएं जो हाथ के इशारे से कार के कलर के बदल दे।
यह भी पढ़ें: VIDEO: वैज्ञानिकों का कमाल, खाने का लालच देकर मछली से चलवा दी कार












Click it and Unblock the Notifications