मोबाइल पर खेला गेम, अदालत ने सुनाई साढ़े तीन साल की सजा
ब्लागर ने चर्च में 'पोकेमोन गो' खेलते हुए एक अपना एक वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट किया था, जिसके बाद उस पर मुकदमा किया गया।
मॉस्को। रूस की एक अदालत ने 22 साल के एक ब्लॉगर के चर्च में बैठकर 'पोकेमोन गो' खेलने पर उसे साढ़े तीन साल कैद की सजा सुनाई है, हालांकि ब्लॉगर को अभी जेल नहीं भेजा गया है। अदालत ने सजा को अभी निलंबित रखा है लेकिन ब्लॉगर के सिर पर जेल जाने की तलवार लटक रही है।

बीबीसू की खबर के मुताबिक, ब्लागर ने चर्च में 'पोकेमोन गो' खेलते हुए एक वीडियो खुद पोस्ट किया था, जिसके बाद उस पर मुकदमा किया गया। रूस के यकतेरिनबर्ग शहर की अदालत ने 22 साल रूसलन सोकोलोव्स्की को धर्म के अनुयायियों का अनादर और नफरत फैलाने का दोषी पाया गया है।
वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया इसके बाद सोकोलोव्स्की के घर की जांच के दौरान भी उसे कुच अवैध चीजें रखने का दोषी पाया गया था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications