रूसी सेना के संयंत्र में विस्फोट, 38 घायल, दो लापता
नई दिल्ली। रूस में सेना के एक संयंत्र में शनिवार को हुए धमाके में 38 लोग घायल हो गए हैं। वहीं दो लोग लापता बताए गए हैं। शनिवार दोपहर को रुस की राजधानी मॉस्को से 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित जर्जिसिंक कस्बे की एक क्रिस्टल फैक्ट्री में ये धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसमान में धुंआ छा गया।

19 लोगों के घायल होने और दो अन्य के लापता होने की सूचना थी लेकिन घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ये 38 तक पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम लगातार चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications