अफगानिस्तान की संसद में जारी हैं धमाके, 20 लोग जख्मी, सभी भारतीय सुरक्षित
काबुल। अफगानिस्तान की संसद पर आतंकी हमले में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। एक के बाद एक 9 धमाके हो चुके हैं। वहीं अभी भी धमाके रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालाकि अभी तक किसी भी सांसद के गंभीर रूप से घायल हो मृत होने की खबर नहीं है।

संसद में फंसे सांसद हरीफ रहमानी ने बताया कि सेना के आने तक संसद के सुरक्षाकर्मियों ने तकरीबन 20 मिनट तक आतंकियों का सामना किया। वहीं इस हमले में कुल 21 लोग घायल हुए हैं जिसमें 5 महिलायें और 3 बच्चे भी शामिल हैं।
वहीं भारतीय राजदूत ने इस बात की जानकारी दी है कि इस हमले में सभी भारतीय नागरिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications