WATCH: अमेरिकन अश्वेत लड़की की डांस की दीवानी हुई दुनिया, लाखों लोगों ने देखा वीडियो, तारीफ में उतरे सितारे

अमेरिका की अश्वेत लड़की मोर्गन बुलोक का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लाखों लोग बुलोक के डांस वीडियो को देख चुके हैं।

वर्जिनिया: अमेरिका की एक अश्वेत लड़की इन दिनों इंटरनेट की सनसनी बनी हुई हैं। वर्जिनिया की रहने वाली इस अश्वेत लड़की का डांस इंटरनेट पर आग लगा रहा है और लोग तारीफ किए बिना नहीं थक रहे हैं। इस लड़की का नाम है मोर्गन बुलोक, जो सिर्फ 21 साल की है। लेकिन, मोर्गन ने अपने डांस स्टेप से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया है।

ब्लैक डांसर ने इंटरनेट पर मचाई धूम

ब्लैक डांसर ने इंटरनेट पर मचाई धूम

मोर्गन बुलोक 21 साल की हैं और कॉलेज की स्टूडेंट हैं और उन्होंने आयरिश डांस को हिप-हॉप म्यूजिक के साथ मिक्सअप फ्यूजन के जरिए नए डांस का शानदार वीडियो बनाया है। जैसे ही मोर्गन ने अपने डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, वो रातोंरात स्टार बन गईं। उनका वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाने लगा। मोर्गन के डांस स्टेप्स की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं। मोर्गन बुलोक ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अपने डांस के कई वीडियो डाल रखे हैं जिन्हें लाखों लोग देखते हैं।

दुनियाभर में तारीफ

दुनियाभर में तारीफ

मोर्गन बुलोक अमेरिका के वर्जिनिया शहर के रिचमंड इलाके मे रहती हैं और सिर्फ 3 साल की उम्र से ही डांस सीख रही हैं। मोर्गन बुलोक की डांस की तारीफ दुनियाभर में की जा रही है और टिकटॉक पर भी उनके डांस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। हालांकि, मोर्गन बुलोक को अभी भी अपनी लोकप्रियता पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि वो बहुत जल्द काफी फेमस हो गई हैं और उन्हें इतनी जल्दी फेमस हो जाने का बिल्कुल भी यकीन नहीं था।

डांस चैंपियनशिप में ले चुकी हैं हिस्सा

डांस चैंपियनशिप में ले चुकी हैं हिस्सा

मोर्गन बुलोक 2019 में वर्ल्ड आयरिश डांस चैम्पियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं जिसमें उन्होंने 43वां स्थान पर थीं लेकिन कोविड की वजह से डांस चैम्पियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, उनके उनके ब्लैक और आइरिश डांस को लेकर कई बार सवाल पूछा गया है, जिसके जबाव में उन्होंने कहा गया कि वो एक डांसर हैं और इसके अलावा उन्होंने कभी कुछ नहीं सोचा है। बुलोक ने एक सवाल के जबाव में कहा कि उनके माता-पिता को शुरू में आयरिश डांस को लेकर आपत्ति थी जिसके बारे में हमने कभी नहीं सुना था लेकिन उन्होंने अपने ऊपर हो रही तमाम आलोचनाओं को खारिज कर दिया है।

आयरलैंड ने भेजा निमंत्रण

आयरलैंड ने भेजा निमंत्रण

मोर्गन बुलोक अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुकी हैं और उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि आयरिश के डिप्टी प्रधानमंत्री लियो वरदकर ने उन्हें आयरलैंड आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने ट्वीट कर मोर्गन बुलोक को आयरलैंड आकर डांस परफॉर्म करने का निमंत्रण दिया है। मोर्गन ने अपनी लोकप्रियता पर कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि उनका डांस इतना फेमस हो रहा है और लोग उसे पसंद कर रहे हैं और उन्हें खुशी है कि उनके डांस की वजह से लोग आयरिश डांस को लेकर मोटिवेट हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+