Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ब्लैक पैंथर ऑफ ऑक्सफोर्ड' साशा जॉनसन की स्थिति नाजुक, रंगभेद के खिलाफ संघर्ष का हैं बड़ा चेहरा

महिला एक्टिविस्ट साशा जॉनसन के सिर में गोली मार दी गई है, जिसकी वजह से उनकी स्थिति काफी नाजुक है और वो अपनी जिंदगी से जंग लड़ रही हैं।

लंदन, मई 24: ब्रिटेन में 'ब्लैक लाइव्स मेटर' कैम्पेन चलाने वाली और ब्लैक पैंथर ऑफ ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली महिला एक्टिविस्ट साशा जॉनसन के सिर में गोली मार दी गई है, जिसकी वजह से उनकी स्थिति काफी नाजुक है और वो अपनी जिंदगी से जंग लड़ रही हैं। रविवार को सुबह के वक्त साशा जॉनसन को गोली मार दी गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। साशा जॉनसन को काफी लंबे वक्त से जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं थीं और माना जा रहा है कि उनकी उठाए गये सवालों से परेशान किसी शख्स ने उन्हें निशाना बनाया है। साशा जॉनसन नस्लीय हिंसा के खिलाफ काफी दिनों से संघर्ष कर रही हैं और उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ब्लैक पैथर के नाम से जाना जाता है। उनकी पॉलिटिकल पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि 'उन्हें बेहद बर्बर तरीके से निशाना बनाया गया है और उनकी स्थिति काफी गंभीर है'।

साशा जॉनसन की स्थिति नाजुक

साशा जॉनसन की स्थिति नाजुक

साशा जॉनसन की पॉलिटिकल पार्टी 'टॉकिंग द इनिशिएटिव पार्टी' ने कहा है कि 'हमें ये बताने में काफी ज्यादा दुख हो रहा है कि हमारी अपनी साशा जॉनसन को गोली मारी गई है, जिसकी वजह से उनके सिर में काफी जख्म हैं। साशा जॉनसन हमेशा से ब्लैक समुदाय के अधिकार के लिए संघर्ष करती आई हैं और ब्लैक लोगों से होने वाले अन्याय के खिलाफ काफी मुखरता से आवाज उठाती रही हैं'। उनकी पार्टी ने कहा है कि 'साशा जॉनसन तीन बच्चों की मां हैं और अपनी समुदाय के लिए शक्तिशाली आवाज उठाने वाली महिला के तौर पर जानी जाती हैं।' साशा जॉनसन की की उम्र 27 साल है और वो साउथ इस्ट लंदन में रहती है।

साशा जॉनसन पर हमले की जांच जारी

साशा जॉनसन पर हमले की जांच जारी

साशा जॉनसन पर हुए हमले के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि, अभी तक साउथ लंदन के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 'अभी ये कहना जल्दबाजी होगा कि उन्हें किसी विरोध की वजह से निशाना बनाया गया है लेकिन हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।' साउथ इस्ट लंदन पुलिस ने उन लोगों से भी सामने आने की अपील की है, जो इस घटना का चश्मदीद बन सकते हैं। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने वारदात वाली जगह को पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं साशा जॉनसन को अभी आईसीयू में भर्ती किया गया है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वहीं, डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर जिमी टेस ने कहा कि 'ये घटना शॉकिंग है, जिसमें एक महिला बुरी तरह से घायल हुई हैं। हमारी संवेदनाएं महिला के परिवार के साथ है और इस दुखदायी वक्त में हम उनके परिवार की हर संभव मदद करेंगे।'

'ब्लैक लाइव मैटर' कैम्पेन का चेहरा

'ब्लैक लाइव मैटर' कैम्पेन का चेहरा

'टॉकिंग द इनिशिएटिव' पार्टी की स्थापना करने वाली साशा जॉनसन इससे पहले ब्लैक लाइव मेटर के लिए अपनी आवाज बुंलद कर चुकी हैं। वहीं, एक्टिविस्ट होने के अलावा साशा जॉनसन एक कैफे भी चलाती हैं। पुलिस ने कहा है कि पेखम शूटिंग एक घर के आसपास हुई है, जहां एक पार्टी हो रही थी और उवहां पर में कई लोग मौजूद हो सकते हैं। ऐसे में अभी नहीं कहा जा सकता है कि साशा जॉनसन को ही निशाना बनाकर गोली चलाई गई थी या फिर हमलावरों के निशाने पर कोई और था। साशा जॉनसन उस वक्त सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने ब्लैक लाइव मैटर्स कैम्पेन का आयोजन किया था। उस वक्त लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने काले रंग का चश्मा, काले रंग का कपड़ा पहन रखा था। उन्होंने पिछले साल कहा था कि 'नस्लीय हिंसा में शामिल लोगों को वैसी ही सजा मिलनी चाहिए और उन्हें उसी तरह से देखना चाहिए, जैसी सजा एक रेपिस्ट को मिलती है और एक रेपिस्ट तो देखा जाता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+