Bitcoin माइनिंग के लिए दूसरे देशों में घुस रहे चीनी, मलेशियाई पुलिस ने दो को किया अरेस्ट
कुआलालांपुर, अप्रैल 21। मलेशिया में पुलिस ने अवैध रूप से बिटकॉइन माइनिंग कर रहे रैकेट का खुलासा किया है। मलेशिया की पुलिस ने कई परिसरों में बिजली की भारी चोरी की सूचना के बाद छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस को बिल्डिंग में 297 बिटकॉइन माइनिंग की मशीनें और अन्य इलेक्ट्रिकल सामान मिला जिसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस की ये कार्रवाई सेलांगोर राज्य के सेरडांग शहर में की गई है। एक पुलिस ने बताया कि उन्होंने तीन जगहों पर रेड डाली थी जिसमें 2 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सेरडांग के डिप्टी पुलिस ऑफिसर मोहम्मद रोस्दी दाउद ने बताया हमने दो चीनी नागरिकों, एक पुरुष (32) और एक महिला (38) को गिरफ्तार किया है।
दाउद ने बताया कि जब हमने घर की छानबीन ली तो हमें वहां पर बिजली सप्लाई में छेड़छाड़ के सबूत मिले थे।
घर में हो रही थी बिटकॉइन माइनिंग
पुलिस की जांच में पता चला कि दो विदेशी नागरिकों को घर के केयरटेकर के रूप में हायर किया गया था। इस घर को बिटकॉइन माइनिंग ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
दाउद ने आगे बताया कि इस घर का इस्तेमाल एक महीने से किया जा रहा था। फिलहाल दोनों चीनी नागिरकों को 28 अप्रैल तक के लिए कस्टडी में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
23 लाख की बिजली चोरी
पुलिस ऑफिसर ने बताया कि मलेशिया की बिजली कंपनी टीएनबी ने इस अवैध माइनिंग में 130000 मलेशियाई रिंगिट (करीब 23.83 लाख भारतीय रुपये) की बिजली चोरी का अनुमान लगाया है। बता दें कि बिटकॉइन या दूसरी क्रिप्टोकरेंसी को हाईटेक कम्यूटर से माइनिंग के जरिए तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में भारी मात्रा में बिजली खर्च होती है। इसलिए बिटकॉइन को पर्यावरण के लिए नुकसानदेह माना जाता है।
बिजली के भारी खर्च के चलते चीन ने क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग पर सख्ती कर रखी है। जिसके चलते बड़ी मात्रा में चीनी माइनर दूसरे देशों में जाकर अवैध तरीके से माइनिंग को अंजाम दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications