स्‍पा में मसाज के नाम पर 180 से ज्‍यादा महिलाओं से यौन उत्‍पीड़न, प्राइवेट पार्ट टच करता था थेरेपिस्‍ट

न्‍यूयॉर्क। अमेरिका की प्रसिद्ध स्‍पा में 180 से ज्‍यादा महिलाओं का यौन उत्‍पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। स्‍पा का नाम मसाज इन्‍वे है और वो अमेरिका की सबसे बड़ी मसाज चेन है। बज फीड न्‍यूज के मुताबिक 100 से अधिक महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मसाज करने वाले थेरेपिस्‍ट ने उनके गुप्तांगों को जबरन गलत तरीके से छुआ। जांच में यह पता चला है कि अधिकांश आरोपों को यह कहते हुए बेबुनियाद करार दिया है कि कर्मचारियों ने केवल अपना कार्य किया।

स्‍पा में मसाज के नाम पर 180 से ज्‍यादा महिलाओं से यौन उत्‍पीड़न, प्राइवेट पार्ट टच करता था थेरेपिस्‍ट

सप्ताहांत में प्रकाशित रिपोर्ट में हाई प्रोफाइल अमेरिकी पुरुषों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब कुछ कंपनियों ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी नीतियों में बदलाव किया है। बज फीड न्यूज की जांच में यह बात सामने निकलकर आई है कि 180 से अधिक ग्राहको ने स्पा और इसकी फ्रेंन्चाजियों के विरूद्ध विभिन्न अमेरिकी शहरों में मुकदमे दायर किए हैं। दर्जनों महिलाओं ने मसाज के दौरान डिजिटल और ऑरल उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

उल्‍लेखनीय है कि 'मसाज इन्वे' की 49 अमेरिकी राज्यों में 1100 से अधिक फ्रेन्चाइजी हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी स्‍पा में मसाज के नाम पर उत्‍पीड़न का मामला सामने आया है। यहां तो पुरुष मसाजर पर आरोप लगा है। ऐसा ही एक आरोप महिला मसाजर पर लगा था। नशे की हालत में उसने क्‍लाइंट के साथ जबरदस्‍ती संबंध बनाने की कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+