महिलाओं के शरीर पर बाल वाला विज्ञापन चर्चा में क्यों

ये एक बेहद सामान्य-सी बात है, लेकिन अमरीका में इन दिनों इसी बात पर बहस चल रही है. दरअसल, रेज़र के एक विज्ञापन में महिला को अपने शरीर के बाल शेव करते हुए दिखाया गया है.
महिलाओं को शेव करते हुए दिखाना बहुत क्रांतिकारी दृश्य नहीं है, लेकिन इस विज्ञापन में महिला के शरीर पर बाल भी दिखाए गए हैं जबकि आमतौर पर महिलाओं के पैरों या शरीर के अन्य हिस्सों को पहले से ही शेव किया हुआ दिखाया जाता है.
इस विज्ञापन को बनाने वाले रेज़र ब्रांड बिली का कहना है कि पिछले 100 सालों में पहली बार किसी विज्ञापन में महिला के शरीर पर बाल दिखाए गए हैं जिसका नतीजा है कि यह विज्ञापन वायरल हो चुका है.
https://www.facebook.com/billiebodybrand/videos/2067056750233805/
'यह बेहद ख़ूबसूरत है'
सोशल मीडिया पर बहुत-सी महिलाएं इस विज्ञापन का समर्थन कर रही हैं. वे अपने पैर के अंगूठे पर उगे बाल, बांह के नीचे आए बाल, घनी आईब्रो, और पेट पर दिखते बालों की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं.
इंस्टाग्राम यूज़र @bigparadethroughtown ने लिखा है, ''यह बेहद ख़ूबसूरत है.'' एक अन्य यूज़र @hanguk0 ने लिखा है कि वे रेज़र का इस्तेमाल नहीं करतीं, लेकिन यह विज्ञापन शानदार है, इससे वे सहमत हैं.
बिली की सह संस्थापक गॉर्जिना गूली ने ग्लैमर मैगज़ीन से कहा है कि तमाम ब्रांड महिलाओं के शरीर को पहले से ही बिना बालों का दिखाते हैं, यह एक तरह से बॉडी शेमिंग का ही तरीका है.
वे कहती हैं, ''इससे पता चलता है कि आप शरीर में बाल होने पर शर्म महसूस करते हैं.''
इस विज्ञापन के साथ-साथ कंपनी ने एक ऑनलाइन अभियान भी शुरू किया है जिसका मक़सद यह बताना है कि किसी महिला को उसके प्राकृतिक रूप में ही स्वीकार करना चाहिए.
हालांकि, इतने समर्थन के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस रेज़र ब्रांड पर सवाल भी उठा रहे हैं. उनका कहना है कि आखिर एक रेज़र कंपनी शारीरिक बालों पर बने टैबू को कम करने की कोशिश क्यों कर रही है.
अमरीकी वेबसाइट स्लेट की लेखिक रशेल हैम्पटन लिखती हैं, ''यह सच है कि जीवन के इस पड़ाव में मुझे बाकी सभी की तरह अपने शेव किए हुए पैर अच्छे लगते हैं, लेकिन मैंने यह 11 साल की उम्र तक शुरू नहीं किया था जब तक कि मुझे यह नहीं मालूम चला कि कि शरीर पर बाल होना किसी तरह से ग़लत है.''
वे सवाल उठाती हैं, ''क्या रेज़र बेचने वाली यह कंपनी सच में कह सकती है कि शरीर पर बाल होना कोई बुराई नहीं है?''
इस सवाल के जवाब में बिली कंपनी का कहना है जब भी आपको यह शेव करने की इच्छा हो हम आपके लिए मौजूद हैं.
इतना ही नहीं, विज्ञापन के अंत में दिखाया भी गया है कि ज़रूरी नहीं कि सभी महिलाएं अपने शरीर को पूरी तरह शेव करें.
बिली कंपनी की सह संस्थापक गूली कहती हैं, ''शेव करना किसी का भी निजी फ़ैसला है और किसी को यह हक़ नहीं कि वे महिलाओं को बताए कि उसे अपने शरीर के बालों के साथ क्या करना चाहिए.''
''हममें से कुछ इन बालों को हटाना चाहती हैं तो कुछ उन्हें गर्व के साथ रखती हैं, चाहे कोई कुछ भी करे, हमें अपनी पसंद पर किसी तरह का पछतावा या माफ़ी मांगने की ज़रूरत नहीं है.''
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications