ये कैसा जॉब इंटरव्यू? बिल गेट्स की कंपनी ने महिलाओं से पूछे सेक्स और फेवरेट पोर्न से जुड़े सवाल

जब भी आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, तो वहां पर आपसे आपके प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारियां मांगी जाती हैं, लेकिन अब बिल गेट्स की कंपनी ने हद ही पार कर दी। उसमें नौकरी के लिए महिला कैंडिडेट से ऐसे सवाल पूछे कि वो सब शर्मा गईं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में बिल गेट्स की कंपनी गेट्स वेंचर्स ने कुछ महिलाओं के आवेदन नौकरी के लिए मांगे। जिसमें उनसे पिछले यौन संबंधों, फोन में मौजूद न्यूड पिक्चर, पसंदीदी पोर्न, गुप्त रोग आदि के बारे में सवाल पूछे गए।

Bill Gates

कंपनी यही नहीं रुकी, कुछ महिला आवेदकों का दावा है कि उनसे पैसे के बदले डांस करने और शादी के बाद संबंध रखने के बारे में भी पूछा गया। इसके अलावा महिलाओं से ड्रग्स और नशे की लत के बारे में भी पूछा गया।

बिल गेट्स की कंपनी ने बताया कि उनके निजी कार्यालय के लिए कुछ वैकेंसी थी। ये सवाल उनकी ओर से नहीं पूछे गए, बल्कि इसे थर्ड पार्टी सिक्योरिटी फर्म कंसेंट्रिक एडवाइजर्स ने पूछा, जो पारिवारिक कार्यलयों के साथ काम करती है।

फर्म ने दी सफाई
कंसेंट्रिक एडवाइजर्स ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि ये सवाल सिर्फ स्क्रीनिंग के लिए पूछे गए। इसका मकसद नियुक्तियों की सत्यता और ब्लैकमेल के प्रति उनकी संवेदनशीलता का आंकलना करना था। कंपनी ने कहा कि उन्होंने किसी भी तरह के नियम का उल्लंघन नहीं किया। उनके सवाल पुरूष आवेदकों के लिए भी यही थे।

जीरो टॉलरेंस की है नीति
गेट्स वेंचर्स ने कहा कि वो नौकरी के लिए साफ-सुथरी चयन प्रक्रिया का पालन करते हैं। उसमें नियम का उल्लंघन होने पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहती है। अगर कुछ गलत हुआ तो वो फर्म से बात करेंगे या फिर उस पर कार्रवाई की जाएगी।

महीनेभर पहले हुआ था विवाद
हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि जिस्मफरोशी के लिए कुख्यात अरबपति एपस्टीन के साथ बिल गेट्स के संबंध थे, जो उनके राज खोलने की धमकी देता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+