Bill Gates In Love: क्या 67 साल के बिल गेट्स को फिर से हुई मोहब्बत? इस खूबसूरत महिला को कर रहे हैं डेट?

बिल गेटस ने अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच से मई 2021 में तलाक ले लिया था। ये शादी पूरे तीस साल बाद टूटी इसलिए पूरी दुनिया में इन दोनों का तलाक सुर्खियां बन गया था।

Bill Gates In Love

Bill Gates In Love? दुनिया के सबसे रईस व्यक्तियों में शामिल और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि 67 साल के बिल गेट्स को फिर से मोहब्बत हो गई है और वो इन दिनों सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के CEO रहे मार्क हर्ड की पत्नी पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं, बता दें कि पाउला की उम्र 60 साल है और उनके पति मार्क हर्ड का साल 2019 में निधन हो चुका है।

बिल गेट्स और पाउल रिलेशनशिप में?

बिल गेट्स और पाउल रिलेशनशिप में?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल से बिल गेट्स और पाउल रिलेशनशिप में हैं लेकिन इन दोनों के रिश्ते की बात तब मीडिया में सुर्खियां बनीं जब इन दोनों को ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स सिंगल फाइनल मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में एक साथ बैठे हुए देखा गया, उस वक्त की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उसमें दोनों देश-दुनिया से बेखबर एक-दूसरे से खोए हुए थे।

पाउला एक इवेंट प्लानर हैं

पाउला एक इवेंट प्लानर हैं

मालूम हो कि हद से ज्यादा खूबसूरत-स्मार्ट पाउला एक इवेंट प्लानर हैं, साल 2019 में उनके पति मार्क हर्ड की कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। इस शादी से पाउला को दो बेटियां हैं, जिनका नाम कैथरीन और केली है।

तीस साल बाद टूटी गेट्स की शादी

तीस साल बाद टूटी गेट्स की शादी

तो वहीं बिल गेटस ने अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच से मई 2021 में तलाक ले लिया था। ये शादी पूरे तीस साल बाद टूटी इसलिए पूरी दुनिया में इन दोनों का तलाक सुर्खियां बन गया था।

आपसी सहमति से तलाक

हालांकि मेलिंडा फ्रेंच ने जो नोट जारी किया था, उसमें उन्होंने लिखा था कि वो और बिल आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं लेकिन वो प्रोफेशनली एक-दूसरे के साथ सारे प्रोजेक्ट में काम करते रहेंगे।

बिल गेट्स के अफेयर्स से अपसेट थीं मेलिंडा

इन दोनों ने तो अपनी तलाक की वजह नहीं बताई थी लेकिन New York Times ने अपनी खबर में लिखा था कि 'बिल और मेलिंडा के बीच टेंशन साल 2018 से चल रही थी और मेलिंडा अपने पति बिल गेट्स के अफेयर्स को लेकर काफी टाइम से अपसेट थीं इसलिए अब जब सब्र टूट गया तो उन्होंने ये कदम उठाया ।'

 गेट्स के अपनी महिला सहकर्मियों संग रिश्ते

गेट्स के अपनी महिला सहकर्मियों संग रिश्ते

तो 'वॉल स्ट्रीट जनरल' की रिपोर्ट ने कहा गया था कि 'बिल गेट्स के अपनी महिला सहकर्मियों संग रिश्ते रहे हैं, एक बार तो एक महिला कर्मचारी की वजह से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने ही बिल के खिलाफ एक इंटरनल जांच बिठाई थी, हालांकि बाद में मामला दब गया था।'

बिल-मेलिंडा को शादी से तीन बच्चे

बिल-मेलिंडा को शादी से तीन बच्चे

रिपोर्ट में कहा गया था कि 'बिल ने अपनी महिला सहयोगी के प्रेजेंटेशन से प्रभावित होकर डेट पर चलने के लिए बोला था।' आपको बता दें कि बिल-मेलिंडा को शादी से तीन बच्चे हैं। फोर्ब्स के मुताबिक 124 बिलियन डॉलर के साथ बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।

Recommended Video

      Bill Gates से divorce और Affair पर Melinda French Gates ने पहली बार तोड़ी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+