बिल गेट्स बन गए 'नाना', बेटी जेनिफर ने पति के साथ न्‍यूबॉर्न बेबी का किया स्वागत, देखें Cute Pics

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने पति नायल नासर के साथ अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की है। साथ ही न्‍यूबॉर्न बेबी का स्वागत किया है।

 Jennifer Gates

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) अब 'नाना' बन गए हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स (Jennifer Gates) ने पति नायल नासर के साथ अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की है। साथ ही न्‍यूबॉर्न बेबी का स्वागत किया है। जेनिफर गेट्स ने नवजात को गोद में लिए हुए कपल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

जेनिफर गेट्स ने इंस्टा पोस्ट पर फोटो शेयर कर दी जानकारी
उन्होंने न्‍यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए कपल की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारे स्वस्थ छोटे परिवार को प्यार भेजना,' बिल गेट्स ने भी वही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, जिसमें उन्होंने नए माता-पिता को बताया कि उन्हें कितना गर्व है। मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने भी इस खबर पर खुशी जाहिर की।

दुनिया में आपका स्वागत है- मेलिंडा फ्रेंच गेट्स
मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने अपनी बेटी की पोस्ट के नीचे टिप्पणी करते हुए लिखा कि,'दुनिया में आपका स्वागत है,' जेनिफर की बहन फोएबे ने भी न्यू बोर्न बेबी को शुभकामनाएं देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। सुपरमॉडल मार्था हंट और मेकअप आर्टिस्ट मारियो डेडिवानोविक ने भी नए माता-पिता को बधाई दी। हालांकि, जेनिफर ने अपनी पोस्ट में यह नहीं बताया है कि, उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है या बेबी बॉय। फिलहाल, उनकी पोस्ट पर बधाइयों का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी से मिले बिल गेट्स, कई मु्द्दों पर हुई चर्चा, बोले- हेल्थ-डेवलपमेंट सेक्टर में भारत की ग्रोथ से खुश हूं

Recommended Video

    Bill Gates का बड़ा बयान, India को बताया 'भविष्य की उम्मीद, | वनइंडिया हिंदी

    जेनिफर गेट्स अक्टूबर 2021 में की थी शादी
    दरअसल, जेनिफर गेट्स डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई कर रही हैं और उन्हें घुड़सवारी का भी शौक है। वह घुड़सवारी सर्किट पर अपने पति से मिलीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके साथ प्रतिस्पर्धा भी की। इस जोड़े ने अक्टूबर 2021 में एक विशाल घुड़सवारी फार्म में शादी की। पिछले साल नवंबर में उन्होंने घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+