मम्मी-पापा के तलाक पर बिल गेट्स की बेटी जेनिफर ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?
न्यूयार्क, 4 मई। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स के तलाक की न्यूज ने पूरे विश्व को चौंका दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि 27 साल तक साथ जीवन बिताने के बाद दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान की शादी क्यों टूट गई, लोग तलाक के कारण का पता लगाने में जुटे हैं तो वहीं इसी बीच बिल गेट्स की बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स ने अपनी मम्मी-पापा के तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। जेनिफर ने सोशल मीडिया पर इस बारे में एक पोस्ट लिखी है।

बिल गेट्स की बेटी जेनिफर ने तोड़ी चुप्पी
जेनिफर ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि ''ये वक्त हमारे पूरे परिवार के लिए चुनौतीपूर्ण हैं, मैं अभी सीख रही हूं कि मैं कैसे अपने परिवार के संभालूं और उनके सवालों का जवाब दूं, मैं इससे ज्यादा अभी और कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं, हम अपनी लाइफ के अगले चरण में जा रहे हैं, हमारी प्राइवेसी की इच्छा को समझने के लिए आप सभी को धन्यवाद।'

बिल गेट्स और मेलिंडा को तीन बच्चे
मालूम हो कि बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स को शादी से तीन बच्चें हैं, जिनमें दो बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी है, जिसका नाम जेनिफर गेट्स है, उसका जन्म बिल-मेलिंडा काी शादी की दो साल बाद यानी कि साल 1996 में हुआ था। बिल-मेलिंडा की दूसरी संतान उनका बेटा है, जिसका नाम रोरी है और उसका जन्म साल 1999 में हुआ था, इसके बाद बिल-मेलिंडा की तीसरी संतान बेटी फोएबे है, जिसका जन्म साल 2002 में हुआ था।

जेनिफर मेडिकल स्टूडेंट हैं
जेनिफर मेडिकल स्टूडेंट हैं और इस वक्त Mount Sinai's Icahn School of Medicine में सेंकड ईयर की छात्र है। साल 2018 में उसने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ह्यूमन बायोलॉजी में स्नातक किया था।
बॉयफ्रेंड नायल नस्सार संग सगाई
पिछले साल जेनिफर ने अपने बॉयफ्रेंड नायल नस्सार से सगाई कर ली थी, दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे। जेनिफर और नायल दोनों हार्स राईडिंग का शौक रखते हैं। नायल मूल रूप से कुवैत के रहने वाले हैं लेकिन साल 2009 से उनकी फैमिली कैलिफोर्निया में रह रही हैं। एक हार्स रेस के दौरान ही जेनिफर और नायल पहली बार मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications