Bill and Melinda Gates divorce: तो बिल-मेलिंडा के तलाक की वजह है गेट्स की EX गर्लफ्रेंड विनब्लैड?
न्यूयार्क, 6 मई। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स के तलाक की खबर ने सबको चौंका दिया है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर इस शादी के टूटने की वजह क्या है क्योंकि दोनों का रिश्ता 34 साल पुराना है, मालूम हो कि दोनों ने एक-दूसरे से 7 साल की डेटिंग के बाद शादी की थी, यानी कि 34 साल से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं तो ऐसा क्या हुआ कि उम्र के उस पड़ाव पर जहां दो पार्टनर्स को एक-दूसरे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वहां दोनों का रिश्ता ही खत्म हो गया।

बिल और मेलिंडा के तलाक की वजह है गेट्स की गर्लफ्रेंड?
लेकिन टाइम्स मैगजिन की रिपोर्ट के मुताबिक इस शादी के टूटने की वजह बिल का प्यार है, जी हां, टाइम्स के मुताबिक बिल गेट्स की पहली मोहब्बत उनकी पत्नी मेलिंडा नहीं थी बल्कि वो उनसे मिलने से पहले एना विनब्लैड, से प्यार करते थे। दोनों का एक गहरा रिलेशनशिप था। विनब्लैड एक सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट हैं और उम्र में बिल से 5 साल बड़ी हैं। जिस वक्त दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, उस वक्त बिल बिल्कुल आम इंसान थे और दुनिया के चौथे अमीर आदमी नहीं थे, यहां तक कि उस वक्त उनकी सैलरी, विनब्लैड से कम हुआ करती थी।

बिल ने मेलिंडा के सामने रखी थी अजीबो-गरीब शर्त
साल 1997 में यानी कि बिल-मेलिंडा की शादी के तीन साल बाद बिल ने जो इंटरव्यू दिया था, उसमें उन्होंने विनब्लैड के बारे में खुलकर बातें की थीं और ये भी कहा था कि मैंने शादी के वक्त मेलिंडा से वादा लिया था कि वो साल में एक बार विनब्लैड के साथ अकेले लंबे वीकेंड पर जाते हैं और वो चाहते हैं कि शादी के बाद भी ये सिलसिला बरकरार रहे, तो क्या ये तुम्हें मंजूर होगा, जिस पर मेलिंडा बिना कोई सवाल किए उन्हें इस बात की इजाजत दी थी और इसी के बाद ही बिल-मेलिंडा की शादी हुई थी।

विनब्लैड और बिल एक-दूसरे से प्यार करते थे...
बता दें कि साल 1984-86 के वक्त विनब्लैड और बिल एक-दूसरे से प्यार करते थे लेकिन उस वक्त बिल शादी करने की स्थिति में नहीं थे और इसी कारण विनब्लैड से उनकी शादी नहीं हो पाई लेकिन दोनों में आज भी दोस्ती बरकरार है और मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि बिल-मेलिंडा की शादी टूटने की वजह बिल गेट्स का पहला प्यार यानी विनब्लैड ही हैं। वैसे साल 1987 में जब दोनों का ब्रेकअप हुआ था उसके बाद विनब्लैड ने एलेक्स क्लाइन नाम के व्यक्ति से शादी कर ली थी।

विनब्लैड ने बिल से दोस्ती की बात स्वीकारी
लेकिन वो बिल के साथ बतौर दोस्त जुड़ी रही हैं। साल 2013 में सिलिकॉन वैली बिजनेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में विनब्लैड ने बिल से दोस्ती की बात स्वीकारी थी और ये भी कहा था कि वो मेलिंडा से भी काफी प्रभावित हैं, मेलिंडा को हमारे बारे में सबकुछ पहले से पता है। उन्होंने ये भी कहा था कि बिल ने मेलिंडा से शादी करने के लिए उनसे इजाजत मांगी थी और जब उन्होंने उन्हें परमिशन दी थी, तब ही उन्होंने मेलिंडा को प्रपोज किया था।

क्यों अलग हुए बिल और मेलिंडा?
ऐसे में सवाल उठता है कि जब बिल को मेलिंडा ने खुद विनब्लैड से मिलने की परमिशन दी थी तो अब उसकी वजह से दोनों का रिश्ता कैसे प्रभावित हो सकता है। फिलहाल बिल गेट्स और मेलिंडा के तलाक की खबरें इस वक्त सुर्खियां बनी हुई हैं। इन दोनों को छोड़कर हर कोई इनके बारे में ही बातें कर रहा है लेकिन दोनों के अलग होने की असल वजह क्या है ये तो सिर्फ वो दोनों ही जानते हैं।
पति-पत्नी के रूप में तो दोनों साथ नहीं है लेकिन...
मालूम हो कि बिल और मेलिंडा ने अपने तलाक की घोषणा कर दी है, दोनों ने कहा है कि पति-पत्नी के रूप में तो दोनों साथ नहीं है लेकिन दोनों पार्टनर के रूप में समाजसेवी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications