Bilawal Girlfriend: जानिए कौन हैं बिलावल भुट्टो की ये खूबसूरत 'गर्लफ्रेंड' महनूर सूमरो, क्या करती हैं?
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी भारत के गोवा में आज से शुरू होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

Bilawal Bhutto Girlfriend: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने भारत के दौरे पर हैं। चूंकी करीब एक दशक के बाद किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का भारत दौरा हो रहा है, लिहाजा बिलावल भुट्टो का दौरा सुर्खियों में है।
बिलावल भुट्टो चूंकी पाकिस्तान के बड़े सियासत घराने से ताल्लुक रखते हैं, इसीलिए उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों में काफी दिलचस्पी बनी रहती है।
बिलावल भुट्टो की मां बेनजीर भुट्टो थीं, जिनका साल 2007 में आतंकियों ने एक बम धमाके में हत्या कर दी थी। वहीं, उनके पिता का आसिफ अली जरदारी है, जो पाकिस्तान के राष्ट्रपति रह चुके हैं। वहीं, उनके नाना का का नाम जुल्फिकार अली भुट्टो था, जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे और जिनकी पाकिस्तान की सेना ने फांसी लगाकर हत्या कर दी थी।
बिलावल भुट्टो की 'गर्लफ्रेंड'
बिलावल भुट्टो ने अभी तक शादी नहीं की है, हालांकि उनका नाम कई महिलाओं से जुड़ चुका है। पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के साथ भी बिलावल भुट्टो के रिश्ते रह चुके हैं और दावा तो यहां तक किया गया, कि दोनों को राष्ट्रपति भवन में संबंध बनाते आसिफ अली जरदारी ने पड़ल लिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक, बिलावल भुट्टो पहले से ही शादीशुदा हिना रब्बानी से शादी करने के लिए अड़े हुए थे, और हिना भी अपने पति को तलाक देने के लिए तैयार थीं, लेकिन ये शादी नहीं हो पाई।
वहीं, पिछले साल खबर आई थी और दावा किया गया था, कि पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी एक नई लड़की के साथ रिश्ते में हैं। इस लड़की का नाम महनूर सूमरो है।
रिपोर्ट के मुताबिक, महनूर सूमरो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के ही दिवंगत नेता रुकिया खानम सूमरो की पोती हैं।

महनूर सूमरो क्या करती हैं?
महनूर सूमरो पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं औऱ वह अपनी राजनीतिक गतिविधियों के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय रुकिया खानम सूमरो की पोती हैं।
पिछले कई महीने से महनूर सूमरो बिलावल भुट्टो जरदारी से शादी करने की अफवाहों के कारण सुर्खियों में रही हैं। हालांकि, पिछले साल उन्होंने एक ट्वीट कर इन अफवाहों का खंडन किया था। सूमरो ने अफवाहों का खंडन करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, जिसमें कहा गया कि वह शादी नहीं कर रही है और ये अफवाहें झूठी हैं।

Recommended Video

महनूर सूमरो 28 साल की हैं और अब अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ कराची में रहती है। उनकी दादी रुकिया खानम सूमरो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक थीं। हालांकि, क्या वाकई दोनों के बीच कुछ नहीं है, या फिर महनूर सूमरो के इनकार के पीछे भी कोई कहानी है, फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता है, लेकिन महनूर सूमरो का ट्विटर अकाउंट बिलावल की तस्वीरों के भरा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications