अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में ट्विटर, गूगल को मिली बड़ी सफलता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और गूगल को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सफलता मिली है।

social media

सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर, गूगल को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए जाने वाले कंटेट के लिए इन प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है मामले में दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अमेरिकी शीर्ष कोर्ट में यह सफलता मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्विटर पर आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा किए गए ट्वीट के लिए ट्विटर जिम्मेदार नहीं हो सकता है। ट्विटर पर आरोप था कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस को अपने प्लेटफॉर्म पर बढ़ावा दे रहा है, जिसकी वजह से परिवार पर हमला हुआ है।

कुछ ऐसा ही आरोप गूगल के यूट्यूब पर भी लगा है। इसपर कोर्ट ने कहा कि आरोप पर्याप्त नहीं हैं। जिस तरह से कोर्ट ने दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए अपना फैसला दिया है उसे ट्विटर और गूगल के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। कोर्ट के इस फैसले से दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने याचिका दायर की थी और आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से उनके परिवार के एक सदस्य को अपनी जान गंवानी पड़ी। परिवार का आरोप है कि गूगल और ट्विटर आईएसआईएस की मदद करते हैं, लिहाजा उन्हें इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

इन आरोपों पर गूगल ने कहा कि हमे कम्युनिकेसंश डीसेंसी एक्ट की धारा 230 के तहत संरक्षण प्राप्त है। जिसके तहत अगर थर्ड पार्टी के द्वारा कोई कंटेंड अपलोड किया जाता है तो इसके लिए प्लेटफॉर्म को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

गौर करने वाली बात है कि इस धारा के तहत सोशल मीडिया कंपनियों की वेबसाइट पर यूजर अगर कोई कंटेंट डालता है तो उसके लिए इन प्लेटफॉर्म को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। इस कानून के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को संरक्षण प्राप्त है। हालांकि इस कानून को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+