अमेरिका में नौकरी कर रहे भारतीयों को बड़ा झटका, डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर तक के लिए H-1B वीजा को किया रद्द
नई दिल्ली। अमेरिका में नौकरी कर रहे आईटी प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका लगा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को निलंबित करने का फैसला लिया है। ट्रंप के इस फैसले से ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया की तमाम आईटी फ्रोफेशनल्स को नुकसान होगा। जानकारी के अनुसार यह निलंबन इस वर्ष के आखिर तक वैध रहेगा, यानि अब H-1B वीजा को अमेरिका में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने यह फैसला अमेरिका के श्रमिकों के हितों को देखते हुए लिया है।
Recommended Video

ट्रंप ने किया ऐलान
सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह फैसला काफी आवश्यक था और इस फैसले से उन अमेरिकी लोगों को राहत मिलेगी जो मौजूदा समय में आर्थिक संकट के चलते अपनी नौकरी खो चुके हैं। दरअसल अमेरिका में इसी वर्ष नवंबर माह में चुनाव होना है, लिहाजा चुनाव के ऐलान स पहले माना जा रहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस तरह के अलग-अलग फैसले ले रहे हैं। H-1B वीजा के निलंबन का फैसला 24 जून से ही लागू हो जाएगा। ऐसे में अमेरिका के इस फैसले से यूएस में काम कर रहे भारतीय प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका लगेगा।
भारतीय प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका
कई भारतीय प्रोफेशनल्स जोकि अमेरिका में H-1B वीजा पर काम कर रहे थे, उनके वीजा अमान्य होने के बाद अब उन्हें कम से कम इस वर्ष के अंत तक इंतजार करना पड़ेगा, उसके बाद वो उम्मीद कर सकते हैं कि उनका वीजा फिर से रीन्यू होगा। ट्रंप के फैसले के बाद अमेरिका में नौकरी की उम्मीद लगाए तकरीबन 2.4 लाख लोगों को बड़ा झटका लगेगा। आपको बता दें कि अमेरिका की कंपनियों में काम करने वाले विदेशी कामगारों के लिए H-1B वीजा की जरूरत होती है, इसी वीजा के आधार पर ये कर्मचारी अमेरिका में नौकरी कर सकते हैं।
क्या होता है H-1B वीजा
H-1B वीजा को एक निश्चित समय के लिए जारी किया जाता है। यह एक तरह का गैर प्रवासी वीजा है। अमेरिका में कुशल कर्मचारियों को रोजगार देने के लिए यह वीजा दिया जाता है। दरअसल अमेरिका में कुशल कर्मचारियों की कमी है, ऐसे में इस वीजा के जरिए विदेश के कर्मचारियों को अमेमरिका की कंपनियां नौकरी दे सकती हैं। इसकी वैद्यता 6 महीने से एक साल तक की होती है। अमेरिका की कंपनियों में भारतीय कर्मचारियों की मांग काफी अधिक है, यही वजह है कि भारत के आईटी प्रोफेशनल इस वीजा को सबसे ज्यादा हासिल करते हैं। लेकिन ट्रंप के ने फैसले का इन तमाम लोगों पर असर देखने को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications