इमरान खान को बहुत बड़ी राहत, कोर्ट ने आतंकवादी धाराओं को हटाने के दिए आदेश, शहबाज को झटका

पाकिस्तान में जल्द से जल्द आम चुनाव कराए जाने और नए सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है और इमरान खान, पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ भारी आक्रामक हैं।

इस्लामाबाद, सितंबर 19: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हाईकोर्ट ने बहुत बड़ी राहत दी है और पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद के आरोपों को हटाने का आदेश दे दिया है। अदालत ने कहा कि, इमरान खान के ऊपर लगाए गये कथित अपराध, आतंकवाद के आरोपों के तहत नहीं हैं, इसलीए उनके खिलाफ से आतंकवादी धाराओं को हटाया जाए। इमरान खान के वकील फैसल चौधरी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कोर्ट के इस फैसले की पुष्टि की है।

इमरान खान को बड़ी राहत

इमरान खान को बड़ी राहत

इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद पुलिस ने पिछले महीने आतंकवादी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर पुलिस और न्यायिक अधिकारियों को धमकी दी थी। इमरान खान पर आरोप था, कि उन्होंने इस्लामाबाद के एक महिला मजिस्ट्रट को भी उनके एक सहयोगी शहबाज गिल को जमानत नहीं देने के लिए धमकाया था। उनके वकील फैसल चौधरी ने कहा कि, "इमरान खान के खिलाफ मामला बरकरार रहेगा, जिसे अब आतंकवाद विरोधी अदालत के बजाय एक सामान्य अदालत में पेश किया जाएगा।" इस्लामाबाद पुलिस ने अगस्त में इमरान खान के खिलाफ उनकी सार्वजनिक टिप्पणी के बाद आरोप लगाया था, कि इमरान खान ने रैली में कहा है कि, वो उस पुलिस अधिकारी और उस न्यायिक अधिकारी को नहीं बख्शेंगे, जिन्होंने उनके सहयोगी को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

'जेल गया तो मैं और खतरनाक हो जाऊंगा'

'जेल गया तो मैं और खतरनाक हो जाऊंगा'

पाकिस्तान की राजनीति पिछले कुछ महीने से लगातार गर्म है और आतंकवादी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद 9 सितंबर को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान ने गुरुवार को धमकी दी थी, कि अगर उन्हें जेल भेजा जाता है, तो वो और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे। इमरान खान ने ये बयान उस वक्त दिया छा, जब इस्लामाबाद हाईकोर्ट में उनके खिलाफ लगाए गये आतंकवादी धाराओं को लेकर सुनवाई चल रही थी और कोर्ट के बाहर भारी संख्या में पुलिस मौजूद थी। जिसके बाद इमरान खान ने कहा कि, अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो वो और भी ज्यादा खतरनाक हो जाएंगे।

तय समय पर होंगे आम चुनाव!

तय समय पर होंगे आम चुनाव!

वहीं, पाकिस्तान में जल्द से जल्द आम चुनाव कराए जाने और नए सेना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। इन सबके बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई और पूर्व पीएम नवाज शरीफ से इस मसले पर बातचीत की है। इमरान खान को जब से सत्ता से हटाया गया है तब से लेकर अब तक वह अगले आम चुनाव कराए जाने का रट लगा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही नए आर्मी चीफ की नियुक्ति को लेकर पाकिस्तान की सियासत में उनके बयान से बवाल मचा हुआ है। पूर्व पीएम और पीटीआई चीफ इमरान खान के बयानबाजियों के बीच स्थानीय मीडिया ने बताया कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके भाई व उनके भाई पाकिस्तान मुस्लिम ली-एन के सुप्रीमो, शहबाज शरीफ से अगले आम चुनाव निर्धारित समय पर कराने को लेकर सहमती जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+