ब्रेग्जिट डील में हार के बाद थेरेसा मे को बड़ी राहत, बाल-बाल बची सरकार

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के ब्रेग्जिट प्रस्ताव को जिस तरह से संसद में सांसदों ने खारिज कर दिया था और बड़ी संख्या में उसके खिलाफ वोट किया था, उसके बाद थेरेसा मे की सरकार पर बड़ा संकट खड़ा हो गया था। लेकिन इस बीच थेरेसा मे की सरकार को बड़ी राहत मिली है। विपक्ष द्वारा संसद में थेरेसा मे के खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था उसमे थेरेसा मे की सरकार बाल-बाल बच गई है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान थेरेसा मे के पक्ष में कुल 325 वोट पड़े जबकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 306 वोट पड़े।

theresa may

लेबर पार्टी द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद थेरेसा मे की सरकार पर खतरे के बादल फिलहाल टल गए हैं। लेकिन यूरोपीय संघ से अलग होने के ब्रेग्जिट प्रस्ताव को सांसदो ने खारिज कर दिया था, ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि ब्रेग्जिट प्रस्ताव का क्या होगा। आपको बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने सदन में ब्रेग्जिट प्रस्ताव को पेश किया था, जिसे ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में मुंह की खानी पड़ी। इस प्रस्ताव के खिलाफ 432 वोट पड़े, जबकि पक्ष में सिर्फ 202 वोट पड़े थे।

गौर करने वाली बात है कि ब्रेग्जिट प्रस्ताव के खिलाफ मतदान के बाद विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने कहा कि सांसदों की सांसदों की चिंता को दूर करने में यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा था कि अगले 24 घंटे में थेरेसा मे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए और देश में फिर से मतदान कराना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+