लेबनान की राजधानी बेयरूत में बड़ा बम धमाका
नई दिल्ली: लेबनान की राजधानी बेरुत मंगलवार को एक बड़े धमाके से दहल गई। इस दौरान कई लोगों के हताहत होने की खबर है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाके हिल गए। वहीं घटना स्थल से उठा धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता था। लेबनान सिक्योरिटी चीफ का कहना है कि ये धमाका पोर्ट पर रखी किसी चीज में हुआ है। ये घटना बम ब्लास्ट से जुड़ी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक ये धमाका बेरुत पोर्ट के पास हुआ है, लेकिन धमाके की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। मीडिया में कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें घायल लोग अस्पताल में इलाज करवाते नजर आ रहे हैं। धमाके बाद बेरुत में भारतीय दूतावास ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बेरुत में दो बड़े धमाकों की खबर है। सभी को सलाह दी जाती है कि वो शांत रहें। अगर किसी भारतीय को जरूरत हो, तो वो दूतावास के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications