इटली के मिलान में बड़ा धमाका, कई गाड़ियों में लगी आग, काले धुएं से पट गया आसमान
इटली के मिलान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ऑक्सीजन वैन में बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके के बाद आसपास लगी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

इटली की आर्थिक और फैशन राजधानी कहे जाने वाले मिलान में गुरुवार को एक बड़े धमाके ने सभी को स्तब्ध कर दिया। ये धमाका मिलान के मध्य हिस्से स्थित पोर्टा रोमाना की तंग गलियों में हुआ, जब पार्किंग में खड़ी वैन में अचानक हुए विस्फोट के बाद कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। चश्मदीदों के अनुसार ये धमाका ऑक्सीजन टैंक वाली वैन में विस्फोट होने के कारण हुआ।
वैन धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन टैंक के पास खड़ी 5 गाड़ियों में आग लग गई। आग इतनी भयानक कि आसपास का इलाके में और आसामान में काले धुएं के गुबार दिखाई देने लगे। हालांकि अभी इस धमाके में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, धमाके के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी इस धमाके से किस तरह का और कितना नुकसान हुआ है, उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।
घटना के बाद इलाके में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। साथ ही रिहायशी इलाके में मौजूद एक नर्सरी स्कूल और आवासीय अपार्टमेंट इमारतों को खाली कराया गया। वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि धमाका स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications