अफगानिस्तान के काबुल में बड़ा बम धमाका, 40 लोगों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान में बड़े बम धमाके की खबर सामने आई है, यहां घातक बम धमाके में 40 लोगों की जान चली गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका काबुल के अफगान वायस न्यूज एजेंसी के पास हुआ है। अफगानिस्तान के गृहंत्री की ओर से जारी बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। यह धमाका न्यूज एजेंसी के टेबियान कल्चरल सेंटर के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार यह धमाका आत्मघाती बम के फटने से हुआ है।

अफगान जर्नलिस्ट सेफ्टी कमेटी ने इस धमाके की कड़ी निंदा की है, कमेटी ने इस धमाके को घातक बताया है। हाल ही में एजेएससी ने 2017 में पत्रकारों पर हुए 73 हमलों पर चिंता जाहिर करते हुए इसे प्रमुखता से उठाया था, वर्ष 2016 की तुलना में इस वर्ष 35 फीसदी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications