एनडीए सहयोगी BDJS के मुखिया तुषार वेल्लापेल्ली को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। केरल की राजनीतिक पार्टी भारतीय धर्म जन सेना के मुखिया तुषार वेल्लापेल्ली को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुबई पुलिस ने उन्हें बुधवार को फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार वेल्लापेल्ली पर आरोप है कि दुबई स्थित उनके बिजनेस पार्टनर के पास से बड़ी मात्रा में पैसा पाया गया है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर किस बिजनेस पार्टनर का जिक्र हो रहा है। बता दें कि बीएसजेएस केरल की राजनीतिक पार्टी है जोकि एनडीए की सहयोगी है। भारत धर्म जन सेना केरल की राजनीतिक पार्टी है, जिसके मुखिया तुषार वेल्लापेल्ली हैं। इस पार्टी का गठन केरल मे तमाम हिंदु समुदाय के लोगों के विकास और उनके हित को ध्यान में रखते हुए किया गया था। इस पार्टी का गठन वर्ष 2015 में किया गया था। इसकी मुख्य विचारधारा हिंदुत्व और हिंदा राष्ट्रवाद की है, जिसे राइट विंग पार्टी के तौर पर जाना जाता है। यह पार्टी एनडीए की सहयोगी है।













Click it and Unblock the Notifications