Zoom कॉल पर 900 लोगों की छंटनी करने वाले विशाल गर्ग काम पर लौटे, फिर से संभालेंगे CEO का पद

नई दिल्ली, 20 जनवरी: पिछले साल दिसंबर में एक साथ 900 कर्मचारियों को कंपनी से निकालकर सोशल मीडिया पर आलोचना के शिकार होने वाले वाले ऑनलाइन मॉर्गेज कंपनी बेटर डॉट कॉम के सीईओ और भारतीय मूल विशाल गर्ग अब दोबारा कंपनी का सीईओ का पदभार संभालने जा रहे हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में एक जूम कॉल दौरान एक साथ 900 कर्मचारियों की कंपनी से छुट्टी कर दी थी।

बोर्ड ने कर्मचारियों को ईमेल में दी जानकारी

बोर्ड ने कर्मचारियों को ईमेल में दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक सीईओ विशाल गर्ग को कंपनी ने वापस बुला लिया है। बुधवार को कंपनी की ओर से बताया गया कि सीईओ विशाल गर्ग अपनी पोस्ट पर वापस लौटने जा रहे हैं। द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के बोर्ड ने कर्मचारियों को भेजे अपने ईमेल ने इसकी जानकार दी है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में कंपनी के बोर्ड द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए एक ईमेल का हवाला दिया गया, जिसमें लिखा था, "जैसा कि आप जानते हैं, बेटर के सीईओ विशाल गर्ग अपने नेतृत्व को रिफ्लेक्ट करने के लिए अपने पूर्णकालिक कर्तव्यों से छुट्टी ले रहे थे। उन्हें कंपनी के साथ फिर से जोड़ा जा रहा है।"

सोशल मीडिया पर झेलनी पड़ी थी विशाल गर्ग को आलोचना

सोशल मीडिया पर झेलनी पड़ी थी विशाल गर्ग को आलोचना

आपको याद दिला दें कि बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने पिछले साल क्रिसमस से कुछ हफ्ते पहले दिसंबर में अपनी कंपनी के कर्मचारियों के साथ एक जूम कॉल मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने कर्माचारियों से कहा था कि 'अगर आप इस वीडियो कॉल के पार्ट हैं तो तो आप उन बदकिस्मत लोगों में से एक है जिन्हें आज नौकरी से निकाला जा रहा है। यहां आपकी जॉब तुरंत प्रभावी रूप से समाप्त कर दी जा रहा है।' सीईओ के इस फैसले के बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी अलोचना झेलनी पड़ी थी।

कर्मचारियों को गर्ग ने अलग पत्र लिखा

कर्मचारियों को गर्ग ने अलग पत्र लिखा

हालांकि गर्ग ने बाद में कर्मचारियों के छंटनी के तरीके के लिए माफी मांगते हुए उन्होंने कहा था कि मैं प्रभावित व्यक्तियों के लिए और बेटर में उनके योगदान के लिए उचित मात्रा में सम्मान और प्रशंसा दिखाने में विफल रहा। छंटनी करने का निर्णय मेरे पास है, लेकिन इस फैसले को लेकर मैंने गलती की है। सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों को गर्ग ने अलग पत्र लिखा है।

Better.com एक अमेरिकी कंपनी

Better.com एक अमेरिकी कंपनी

अपने लेटर में विशाल गर्ग ने कहा कि मैं समझता हूं कि ये पिछले कुछ हफ्ते कितने कठिन रहे हैं। मेरे कार्यों के कारण हुए गुस्से, व्याकुलता और शर्मिंदगी के लिए मुझे गहरा खेद है। मैंने यह सोचने में बहुत समय बिताया है कि हम एक कंपनी के रूप में कहां हैं और किस प्रकार के नेतृत्व की बेहतर जरूरत है और मुझे कैसा लिडर बनना चाहिए।' आपको बता दें कि बता दें कि Better.com एक अमेरिकी कंपनी है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन लोन देती है। इसके सीईओ विशाल गर्ग भारतीय मूल व्यक्ति हैं।वहीं नौकरी से निकाले गए अधिकतर कर्मचारी अमेरिकी और भारतीय थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+