बेथलहम में अब तक का सबसे खराब क्रिसमस, यीशु के जन्मस्थान में इस बार कोई सेलिब्रेशन नहीं, जश्न की जगह पसरा मातम
गाजा में अब तक के सबसे घातक युद्ध ने बेथलहम में क्रिसमस सेलिब्रेशन को फीका कर दिया है। इजराइल-हमास जंग के शुरू होने के बाद से ही फिलिस्तीनी शहर बेथलहम जो कि प्रभु यीशु का जन्मस्थल है वहां निराशा का माहौल बरकरार है।
बेथलहम की सड़कों रोशनी की बजाए अंधेरा और सन्नाट पसरा हुआ है। ईसा मसीह के जन्मदिन यानी क्रिसमस की खुशी यहां देखने को नहीं मिल रही है और क्रिसमस कैरोल की जगह लोगों की सिसकियों की आवाजें गूंज रही हैं।

यीशु मसीह के जन्मस्थान के रूप में प्रतिष्ठित वेस्ट बैंक के कब्जे वाले शहर बेथलहम में क्रिसमस समारोह प्रभावी ढंग से रद्द कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यहां फिलिस्तीनी सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में गश्त कर रहे हैं।
बेथलहम आम तौर पर क्रिसमस पर गुलजार रहता है, लेकिन इस साल युद्ध ने पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को डरा दिया है। यही वजह है कि बेथलहम के होटल, रेस्तरां और दुकानें वीरान हो गई हैं।
अलेक्जेंडर होटल के मालिक जॉय कैनावती जिनका परिवार चार पीढ़ियों से बेथलेहम में रह रहा है और काम कर रहा है, ने कहा, "हमारे पास कोई मेहमान नहीं है। एक भी नहीं।" उन्होंने कहा, "यह अब तक का सबसे खराब क्रिसमस है। बेथलहम क्रिसमस के लिए बंद है। कोई क्रिसमस ट्री नहीं, कोई खुशी नहीं, कोई क्रिसमस की भावना नहीं।"
यरूशलेम के ठीक दक्षिण में स्थित, बेथलहम आय के लिए दुनिया भर से आने वाले आगंतुकों पर बहुत अधिक निर्भर है। दुनिया भर से लोग यहां पर चर्च ऑफ द नेटिविटी को देखने आते हैं। ईसाइयों का मानना है कि यही वह स्थान है जहां यीशु का जन्म हुआ था।
येरूशलम के आर्कबिशप ने रविवार को चर्च ऑफ द नैटिविटी में कहा कि हमाका विशेष ध्यान गाजा में पीड़ित हमारे ईसाई समुदायों के साथ है। हम यहां प्रार्थना करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में युद्धविराम ही पर्याप्त नहीं है, हमें इस शत्रुता को रोकना होगा। हिंसा से केवल हिंसा ही उत्पन्न होती है।
बेथलहम के किसी भी चर्च में क्रिसमस ट्री नहीं सजी। वहीं, इवेंजेलिकल लूथरन चर्च में एक झांकी बनाई गई है। इसमें पत्थरों के बीच नवजात प्रभु यीशु दिख रहे हैं। चर्च के पादरी फादर डॉ मुंथर इशाक ने बताया कि यह झांकी फिलिस्तीनियों की स्थिति दिखाती है। यह जंग में मारे गए नवजातों, मलबे से निकाले गए बच्चों को समर्पित है।












Click it and Unblock the Notifications