‘सिख होने की वजह से हो रहा भेदभाव’, भारतवंशी हरमीत ढिल्लन ने लगाए रिपब्लिकन नेताओं पर गंभीर आरोप

54 वर्षीय हरमीत ढिल्लन कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की पूर्व सह-अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह इस बार रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की चेयरवूमन पद का चुनाव लड़ रही हैं।

Harmeet Dhillon

Image: Twitter/@pnjaban

अमेरिका में भारतीय मूल की प्रतिष्ठित वकील हरमीत ढिल्लन ने धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया है। हरमीत ढिल्लन रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) की चेयरवूमन पद की रेस में हैं। हरमीत ढिल्लन ने आरोप लगाया है कि उनकी सिख धर्म में आस्था के चलते उन्हें रिपब्लिकन नेताओं से भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह ऐसे हमलों से डरने वाली नहीं हैं। वह हार नहीं मानेंगी और लड़ाई जारी रखेंगी।

चेयरवूमन पद का चुनाव लड़ रहीं ढिल्लन

बता दें कि 54 वर्षीय हरमीत ढिल्लन कैलिफोर्निया रिपब्लिकन पार्टी की पूर्व सह-अध्यक्ष रह चुकी हैं। वह इस बार रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की चेयरवूमन पद का चुनाव लड़ रही हैं। इस पद के लिए हरमीत ढिल्लन का मुकाबला रोना मैक्डैनियल के साथ है। हरमीत ढिल्लन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि वह ये साफ कर देना चाहती हैं कि कोई भी धमकी, कट्टरपंथी हमला उन्हें या उनकी टीम को नहीं डिगा सकता है।

ढिल्लन ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि मेरी टीम के एक सदस्य ने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के सबसे महंगे वेंडर को लेकर सवाल उठाया था। इसकी वजह से उन्हें धमकी मिल रही है। आपको बता दें कि इसी महीने 27 जनवरी को रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के चेयरपर्सन का चुनाव होना है। रिपब्लिकिन नेशनल कमेटी एक राजनीतिक कमेटी है, जो कि अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की गवर्निंग बॉडी है। रिपब्लिकन पार्टी को बतौर ब्रांड प्रमोट करना और पार्टी के फंड इकट्ठा करना और चुनावी रणनीति बनाने का काम करती है।

विपक्षी मैक्डैनियल ने की निंदा

हरमीत ढिल्लनपॉलिटिको अखबार के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें रिपब्लिकन पार्टी को लॉबिस्ट, कंसल्टेंट्स और ऐसे लोगों से मुक्त करना है जो पार्टी को अपनी मन मर्जी से चलाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके विरोधी उनकी धार्मिक आस्था को लेकर उन्हें निशाना बना रहे हैं और इसे एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि ढिल्लन की विरोधी और रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की पूर्व चेयरवूमन मैक्डैनियल ने धार्मिक आस्था को लेकर निशाना बनाने की निंदा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+