Beijing Sandstorm: रेत का तूफान, नारंगी रंग की चादर से ढका शहर, थम सी गई सांसें

चीन की राजधानी बीजिंग में पिछले 60 वर्षों से बढ़ रहा सैंडस्टॉर्म तबाही का कारण सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका मुख्य कारण प्रकृति का चरम स्तर पर दोहन है।

Beijing Sandstorm

Beijing Sandstorm: वायु प्रदूषण के प्रदूषण के मामले दुनिया के कई देशों में स्थिति चिंताजनक है। चीन की राजधानी बीजिंग हर साल मार्च और अप्रैल महीने में एक खतरनाक स्थिति से गुजरती है, जब शहर का एक्यूआई उस लेवल पर पहुंच जाता है, जिसमें लोगों का सांस लेना मुश्किल होता है।

सैंडस्टॉर्म का बढ़ता कहर

सैंडस्टॉर्म का बढ़ता कहर

चीन में पिछले 6 दशकों के भीतर सैंडस्टॉर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ी। इसका मुख्य कारण उत्तरी चीन और पड़ोसी मंगोलिया के रेगिस्तान में बढ़ते तापमान और कम वर्षा का परिणाम है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक चीनी सरकारी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा कि चीन में अब सैंडस्टॉर्म की संख्या अब 1960 के दशक की तुलना में चार गुना अधिक है। बीजिंग में रेत के तूफान के बीच बिना चश्मा और मास्क के बाहर निकलना भी मुश्किल है।

10 PM कणों के कंसेंट्रेशन से बढ़ी चिंता

10 PM कणों के कंसेंट्रेशन से बढ़ी चिंता

बुधवार को बीजिंग में स्थिति बेहद गंभीर दिखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजिंग के निगरानी केंद्र में पीएम 10 कणों की सांद्रता स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे तक 1,667 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक मापी गई। पीएम 10 कणों की ये कंसेंट्रेशन काफी अधिक थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर निर्धारित मानक से तुलना करें तो पीएम 10 कणों की सांद्रता 37 गुना अधिक पाई गई। दरअसल, डब्ल्यूएचओ पीएम 10 की सांद्रता का स्तर 45 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर निर्धारित किया है।

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रकोप

इन क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रकोप

चीन के बड़े रेगिस्तान गोबी के पास के इलाकों में खतरा सबसे अधिक है। यहां शानक्सी, शांक्सी, हेबेई, शेडोंग, जिआंगसु, अनहुई, हेनान और हुबेई, इनर मंगोलिया और शंघाई के महानगर सहित एक दर्जन प्रांत सैंडस्टॉर्म और धूल के कणों से प्रभावित हुए हैं। गोबी रेगिस्तान से हर वर्ष अप्रैल और मार्च के महीने में बीजिंग की ओर रेत के तूफान चलते हैं। जिनको लेकर अलर्ट भी जारी किया जाता है। मंगलवार को सैंडस्टॉर्म के लिए एक ब्लू वेदर अलर्ट जारी किया गया था। बीजिंग में धुंध और धुंधले ग्रे बादल देखे गए। IQAir के अनुसार शुनी, बीजिंग में एक्यूआई 435 के खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका था।

2022 में निचले स्तर का सैंडस्टॉर्म

2022 में निचले स्तर का सैंडस्टॉर्म

चीन के न्यूज प्लेटफार्म सीजीटीएन के मुताबिक बीजिंग में 2022 में वायु प्रदूषण का सत्र काफी कम पाया गया। पिछले वर्ष औसत पीएम 2.5 सांद्रता 30 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक गिरी थी, जो कि बीजिंग में पिछले एक दशक के भीतर वायु प्रदूषण का सबसे निचला स्तर था।

Recommended Video

      Russia Ukraine War : जेलेंस्की ने Pm Modi को लिखी चिट्ठी, मांगी ये Help | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+