Donald Trump: कोर्ट में ट्रंप की पेशी के दौरान खूबसूरत महिला कॉप वायरल, लोग बोले- मुझे हथकड़ी पहना दो
Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मैनहटन कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके बारे में लोग सर्च कर रहे हैं।

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट में पेशी के दौरान अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि वह निर्दोष हैं। दरअसल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के पहले राष्ट्रपति पर पोर्न स्टार को पैसे देने का आरोप लगा था। डोनाल्ड ट्रंप पर हश मनी देने के साथ कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसपर सुनवाई के लिए डोनाल्ड ट्रंप मैनहटन की कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप की पेशी पर दुनियाभर के लोगों की नजर थी, हर कोई टीवी के सामने चिपका था। लेकिन इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो इस मैनहटन कोर्ट के भीतर सुरक्षा में तैनात थी
सुनहरे बालों वाली खूबसूरत पुलिसकर्मी वायरल
सुनहरे बालों वाली इस महिला पुलिसकर्मी की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस महिला पुलिसकर्मी के बारे में सर्च कर रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार यह अज्ञात महिला पुलिसकर्मी मैनहटन क्रिमिनल कोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप के यहां आने से पहले से सुरक्षा में तैनात थी। जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप कोर्ट में पेश हुए, लोगों की नजर इस महिला पर नजर पड़ी और लोग इस महिला पुलिसकर्मी की खूबसूरती की तारीफ करने लगे। कई यूजर्स ने ट्विटर पर इस महिला पुलिसकर्मी के बारे में सर्च करने लगे और इस महिला को लेकर ट्वीट, रीट्वीव, कमेंट करने लगे।
लोग न्यूयॉर्क पुलिस से पूछने लगे
लोगों ने ट्विटर पर महिला के बारे में ट्वीट करके न्यूयॉर्क पुलिस विभाग से जवाब मांगने लगे। एक यूजर ने लिखा, यहां पर इस महिला की जानकारी नहीं मिल पा रही है, इसे देखकर तो सिर्फ यही लग रहा है कि श्वेत महिला पुलिस अधिकारी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। दूसरे ने कमेंट किया, आखिर कौन है यह खूबसूरत महिला जो टॉम सेगुरा के बगल में खड़ी है, ट्रंप की सुनवाई के दौरान।
मुझे कभी भी हथकड़ी पहना सकती हो
एक अन्य यूजर ने ट्वीट करके लिखा ट्रंप के बगल में खड़ी यह महिला पुलिस अधिकारी कभी भी मुझे हथकड़ी पहना सकती है, जब चाहे। कुछ यूजर्स ने लोगों की आलोचना की। जिस तरह से लोग महिला पुलिसकर्मी के बारे में कमेंट कर रहे थे, उसकी लोग आलोचना करने लगे। गौर करने वाली बात है कि महिला पुलिस अधिकारी ने ट्रंप की पेशी के दौरान तकरीबन दो घंटे तक सुरक्षा मुहैया कराने में मदद की।
अगले साल शुरू हो सकती है सुनवाई
गौर करने वाली बात है कि कोर्ट में पेशी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने कभी भी यह नहीं सोचा था, अमेरिका में कभी ऐसा होगा, कभी नहीं सोचा यह भी होगा। मैंने सिर्फ एक ही अपराध किया, मैंने देश को बर्बाद करने वालों के खिलाफ खुलकर निडर होकर आवाज उठाई। गौर करने वाली बात है कि अभियोजन पक्ष और डोनाल्ड ट्रंप को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि ट्रंप का ट्रायल 2024 में शुरू हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications