दूसरी बार सुपरमार्केट में घुसा भालू, पहले चिप्स का पैकेट लेकर भागा था, तस्वीर वायरल
नई दिल्ली। कभी आपने सोचा है कि किसी सुपरमार्केट में भालू आ जाए तो क्या होगा। नॉर्थ कैलिफोर्निया में ऐसी ही घटना सामने आई है, यहां लेक ताहो, किंग बीच सेफवे में भालू आ जाने से हड़कंप मच गया। जब सुपरस्टोर के भीतर लोगों ने भालू को देखा तो चौंक गए। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि यह भालू कहां से आ गया। सुपरमार्केट में भालू की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं और यह काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सुपरमार्केट की दुकानदार रूबी नवरेज ने बताया कि हम सामान्य दिनों की तरह स्टोर पहुंच रहे थे, मैंने तो कल्पना भी नहीं की थी कि हमे स्टोर के भीतर भालू मिलेगा। जहां तक मुझे इस बात की जानकारी है यह दूसरी बार है जब सुपर स्टोर में इस तरह की घटना हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इससे पहले भी यह भालू इस स्टोर में आ चुका है। इससे पहले 18 अगस्त को भी यह भालू इसी सुपर स्टोर में आ गया था। उस दौरान भालू अपने साथ टोर्टिला चिप्स का पैकेट लेकर गया था।












Click it and Unblock the Notifications