प्रिंसेस डायना के इंटरव्यू के लिए BBC ने किया था ‘धोखा’, 26 सालों के बाद मांगी माफी, भरा हर्जाना
प्रिंसेस डायना अपने पति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के अफेयर से काफी डिप्रेशन में चली गईं थीं और बीबीसी पत्रकार मार्टिन बशीर ने उनकी शादी को लेकर सनसनीखेज इंटरव्यू किया था।
लंदन, मार्च 18: ब्रिटेन की मशहूर और दिवंगत राजकुमारी डायना का इंटरव्यू हासिल करने के लिए बीबीसी ने 'धोखा' किया था और अब 26 सालों के बाद बीबीसी ने अपने किए के लिए ना सिर्फ माफी मांगी है, बल्कि बीबीसी ने राजकुमारी डायना के निजी सचिव को 'हर्जाना' भरने का भी दावा किया है।

इंटरव्यू के लिए बीबीसी का छल
बीबीसी ने गुरुवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, उसने प्रिंसेस डायना के इंटरव्यू के लिए माफी मांगी है और राजकुमारी डायना के निजी सचिव को "पर्याप्त" राशि का भुगतान किया है। बीबीसी ने कहा है कि, राजकुमारी डायना का विस्फोटक इंटरव्यू हासिल करने के लिए छल किया गया था। बीबीसी की तरफ से जो बयान जारी किया गया है कि, उसमें कहा गया है कि, ''बीबीसी ने स्वीकार किया है कि, बीबीसी पत्रकार मार्टिन बशीर ने साल 1995 में छल के द्वारा प्रिंसेस डायना का इंटरव्यू हासिल किया था और इस छल की वजह से प्रिंसेस डायना के निजी सचिव पैट्रिक जेफसन को 'गंभीर नुकसान' उठाना पड़ा था।

बिना शर्त बीबीसी ने मांगी माफी
बीबीसी ने माफीनामे के साथ एक बयान जारी किया है, जिसमें बीबीसी की तरफ से कहा गया है कि, "बीबीसी कमांडर जेफसन को हुए नुकसान के लिए बिना शर्त माफी मांगता है और उसकी कानूनी कीमत चुकाई है। बीबीसी ने कमांडर जेफसन को हर्जाने में एक 'बड़ी राशि' का भुगतान भी किया है, जिसे उन्होंने एक चैरिटी को दान कर देने के लिए कहा है।'' आपको बता दें कि, ये इंटरव्यू बीबीसी के पत्रकार मार्टिन बशीर ने साल 1995 में 'धोखे' से लिया था और बताया जाता है कि, उस इंटरव्यू के बाद प्रिंसेस डायना की जिंदगी में तूफान मच गया था। उस इंटरव्यू के ब्रिटेन में 2 करोड़ 30 लाख लोगों ने देखा था, जिसमें प्रिंसेस डायना ने अपनी शादी और प्रिंस चार्ल्स के साथ अपने संबंधों के टूटने पर चर्चा की थी।

भीषण हादसे में हुई थी मौत
आपको बता दें कि, बताया जाता है कि, प्रिंसेस डायना अपने पति प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के अफेयर से काफी डिप्रेशन में चली गईं थीं और फिर एक दिन वो परेशान होकर काफी तेज रफ्तार कार चला रहीं थीं और फिर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें प्रिंसेस डायना की मौत हो गई थी। इस हादसे के लिए कई लोग प्रिंस चार्ल्स और कैमिला को ही दोषी ठहराते हैं। प्रिंसेस डायना की मौत के कई महीनों बाद तक प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने अपने रिश्ते को काफी लो-प्राफाइल रखा। वहीं, मेजेस्टी पत्रिका के संपादक, शाही विशेषज्ञ इंग्रिड सीवार्ड ने एक बार कहा था कि, "कैमिला दुष्ट चुड़ैल और शादी को बर्बाद करने वाली महिला है, जिससे पूरी दुनिया नफरत करती है।" वहीं, इस साल ब्रिटेन की महारानी ने 'कैमिला को ब्रिटेन का अगला महारानी नियुक्त करने की इच्छा जताई है।'

कौन थीं प्रिंसेस डायना?
आपको बता दें कि, प्रिंसेस डायना, प्रिंस चार्ल्स की पहली पत्नी थीं, जो ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे हैं। प्रिंसेस डायना वेल्स की राजकुमारी भी थीं और उनका जन्म ब्रिटेन के एक शाही परिवार में हुआ था। उनकी पढ़ाई इंग्लैंड और स्विटजरलैंड में हुई थी और उनकी शादी 29 जुलाई 1981 को प्रिंस चार्ल्स के साथ हुई थी। इस शादी को टीवी पर लाइव दिखाया गया था। लेकिन, प्रिंसेस डायना की शादीशुदा जिंदगी काफी उथल- पुथल भरी थी और प्रिंस चार्ल्स और कैमिला के संबंधों की वजह से वो काफी डिप्रेशन में चली गईं थीं। अपनी मौत से एक साल पहले साल 1996 में उन्होंने प्रिंस चार्ल्स से तलाक ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications