#NiceAttack: फ्रांसीसी नागरिक था हमलावर, उम्र थी 31 साल
नई दिल्ली। फ्रांस के नीस में खून की होली खेलने वाले हमलावर को पुलिसवालों ने मार गिराया है। उसके पास से मिले पहचान पत्र से पता चलता है कि वो ट्यूनिशिया मूल का फ्रांसीसी नागरिक था और उसकी उम्र 31 साल थी। उसके ट्रक से भारी संख्या में ग्रैनेड और हथियार बरामद हुए हैं।
फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है और ना ही ये अभी तक तय हो पाया है कि हमलावर का मकसद क्या था।
प्रवक्ता पियरे हेनरी ब्रैंडेट ने बीएफएम टीवी को बताया कि अभी इस बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता। फिलहाल इस बीच पैरिस की ऐंटी-टेरर एजेंसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications