जब पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को गंदी आदत की वजह से डिज्‍नीलैंड से बाहर निकाला गया

पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने सदर्न कैलिफोर्निया में चुनाव प्रचार रैली के दौरान अपने युवा दिनों की ऐसी कहानियां यंगस्‍टर्स को सुनाई हैं, जो उनके मुताबिक उनके सबसे अच्‍छे दिनों की यादें समेटे हुए हैं। इन्‍हीं कहानियों में से एक कहानी ऐसी भी है जो उनकी स्‍मोकिंग की आदत से जुड़ी है।

कैलिफोर्निया। पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने सदर्न कैलिफोर्निया में चुनाव प्रचार रैली के दौरान अपने युवा दिनों की ऐसी कहानियां यंगस्‍टर्स को सुनाई हैं, जो उनके मुताबिक उनके सबसे अच्‍छे दिनों की यादें समेटे हुए हैं। इन्‍हीं कहानियों में से एक कहानी ऐसी भी है जो उनकी स्‍मोकिंग की आदत से जुड़ी है। ओबामा को एक बार अपनी इस आदत की वजह डिज्‍नीलैंड से निकाल दिया गया था। बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे और वह कैलिफोर्नियां के अनाहियम में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। यहीं पर उन्‍होंने सदर्न कैलिफोर्नियां की अपनी एक विजिट से जुड़ी रोचक कहानी लोगों के साथ शेयर की।

barack-obama-smoking

ओबामा को आती है खुद पर शर्म

बराक ओबामा की मानें तो आज भी जब कभी उन्‍हें यह कहानी याद आती तो उन्‍हें खुद पर शर्म आने लगती है। ओबामा उस समय लॉस एंजिल्‍स के ऑक्‍सीडेंटल कॉलेज के स्‍टूडेंट थे। वह अपने कुछ दोस्‍तों के साथ कूल एंड गैंग के कॉन्‍सर्ट के बाद एक थीम पार्क की सैर करने गए। ओबामा ने इसके बाद कहा, 'मैं खुद पर शर्मिंदा हूं तो आप सब लोग अपने कान बंद करे लें। युवा लोग थे और उनमें से कुछ दोस्‍त नाव पर सिगरेट पी रहे थे।' ओबामा की बातें सुनकर वहां पर हर कोई हंस पड़ा। ओबामा ने कहा डिज्‍नीलैंड पर दो पुलिस ऑफिसर्स मौजूद थे। ऑफिसर्स उनके पास आए और उन्‍होंने ओबामा से कहा, 'सर आप हमारे साथ आ सकते हैं?' इसके बाद ओबामा को डिज्‍नीलैंड से बाहर कर दिया गया। ओबामा की मानें तो यह एक सच्‍ची कहानी है और उन्‍हें डिज्‍नीलैंड से निकाल दिया गया था। ओबामा की कहानी का जवाब डिज्‍नी के एग्जिक्‍यूटिव्‍स ने सोशल मीडिया पर दिया है। डिज्‍नी के सीईओ रॉबर्ट ईगर ने ट्विटर पर लिखा है, 'वह कभी भी वापस आ सकते हैं लेकिन तभी जब वह धूम्रपान नहीं करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+