G20: बराक ओबामा ने की पीएम मोदी की तारीफ, चीन को सुनाई खरी-खरी

हांगचौ। शनिवार को हवाई अड्डे पर चीनी अधिकारी के चिल्लाने की घटना को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चीन की आलोचना की। चीनी अधिकारी ने ओबामा के विमान के पास अमेरिकी अधिकारियों और प्रेस को खड़ा होने नहीं दिया। चीन के इस रवैये पर ओबामा ने खरी खरी सुनाई।

दूसरी तरफ, जी20 समिट के दौरान बराक ओबामा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और जीएसटी बिल लागू करने के लिए उनकी तारीफ की।

modi obama

चीन पर क्यों बरसे ओबामा?

शनिवार को चीन के एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान उतरा। राष्ट्रपति के उतरने से पहले अमेरिकी प्रेस के लोग और अधिकारी उतरे। वे सभी विमान के पास खड़े हुए। तभी उन पर एक चीनी अधिकारी चिल्लाकर बोला, 'यह हमारा देश है और हमारा एयरपोर्ट है'। सुरक्षा में लगे चीनी अधिकारी ने अमेरिकी प्रेस और वहां के अधिकारियों को ओबामा के पास नहीं जाने दिया।

इस घटना से ओबामा नाराज हुए और उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'हम जब यात्राओं पर निकलते हैं तो अपने मूल्यों और आदर्शों को ताक पर रखकर नहीं निकलते।' ओबामा ने यह भी कहा कि एयरपोर्ट पर हुई घटना से पता चलता है कि प्रेस की स्वतंत्रता के मसले पर अमेरिका और चीन के विचारों में कितना अंतर है।

जीएसटी बिल पर मोदी को मिली तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जीएसटी बिल पारित कराने की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में अर्थव्यवस्था की जो स्थिति है उसके हिसाब से यह साहसपूर्ण नीति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+