भारतीय मूल की विनीता गुप्ता को बराक ओबामा ने सौंपी बेहद अहम जिम्मेदारी
न्यूयॉर्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर भारत के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया है। जी हां गर्व और खुशी दोनों की बात ये है कि भारतीय मूल की विनीता गुप्ता को अमेरिकी न्याय विभाग में नागरिक अधिकार प्रभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि विनीता अमेरिका में नागरिक अधिकारों की जानी-मानी वकील हैं। वह इस पद पर पहुंचने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली नागरिक हैं।

राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से विनीता को आगामी महीनों में नागरिक अधिकारों की स्थायी सहायक अटॉर्नी जनरल नियुक्त किए जाने उम्मीद है। नागरिक अधिकार प्रभाग के लिए प्रधान उप सहायक अटॉर्नी जनरल और कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल पद पर विनीता की नियुक्ति की घोषणा करते हुए अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा, ‘विनीता ने सबके लिए समान न्याय के अमेरिकी वादे को पूरा करने के लिए अपना पूरा कॅरियर लगा दिया।
वह 20 अक्तूबर से अपने नए काम की शुरुआत करेंगी। बकौल होल्डर, विनीता ने नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में वैसे तो असाधारण काम किया, लेकिन वह एकता और समन्वय बनाने के लिए भी मशहूर हैं। साउथ एशियन अमेरिकन लीडिंग टूगेदर (एसएएएलटी) ने विनीता की नियुक्ति का स्वागत किया है।












Click it and Unblock the Notifications