प्रिंस हैरी की शादी में बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप को नहीं भेजा जाएगा निमंत्रण
19 मई को होने वाली प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी पर दुनियाभर की नजरें गड़ी हैं। इस शादी में मेहमानों को लेकर एक बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस साल की सबसे बड़ी शादी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को न्योता नहीं दिया जाएगा।

लंदन। 19 मई को होने वाली प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी पर दुनियाभर की नजरें गड़ी हैं। इस शादी में मेहमानों को लेकर एक बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि इस साल की सबसे बड़ी शादी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को न्योता नहीं दिया जाएगा। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेघन मार्कल की शादी बर्कशायर के विंड्सर कैसल के चेपल में होगी।

प्रिंस हैरी ने नहीं दिया 'अच्छे दोस्त' ओबामा को न्योता
33 साल के प्रिंस हैरी 19 मई को अपने से तीन साल बड़ी अमेरिकी एक्ट्रेस मेघन मार्कल से शादी करेंगे। उम्मीद की जा रही थी कि साल की सबसे बड़ी शादी में दुनियाभर के दिग्गजों को न्योता दिया जाएगा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जिनसे प्रिंस हैरी और रॉयल फैमिली से काफी अच्छे रिश्ते हैं, उन्हें भी इस शादी में नहीं बुलाया जाएगा। सिर्फ बराक ओबामा ही नहीं, अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस शादी में आमंत्रित नहीं हैं।

कोई राजनैतिक हस्ती नहीं होगी रॉयल शादी में आमंत्रित
अमेरिकी मीडिया की मानें तो रॉयल कपल ने तय किया है शादी में कोई भी राजनैतिक हस्ती और देश प्रमुखों को नहीं बुलाया जाए। इतना ही नहीं, व्हाइट हाउस ने इस बात कि पुष्टि भी कर दी है। वहीं ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को भी निमंत्रण नहीं दिया गया। डाउनिंग स्ट्रीट ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है। केंगिस्टन पैसेल के एक प्रवक्ता के अनुसार प्रिंस हैरी और मेघन मार्कल की शादी में एक तय राजनैतिक हस्तियों को निमंत्रण नहीं दिया जाएगा।

19 मई को निजी समारोह में होगी शादी
लगता है कि प्रिंस हैरी अपनी शादी बड़े भाई प्रिंस विलियम से काफी अलग करना चाहते हैं। प्रिंस विलियम और कैथरीन मिडिल्टन ने 29 अप्रैल, 2011 में लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बी में शादी की थी। इस शादी में देश-दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं, लेकिन प्रिंस हैरी की शादी का समारोह काफी निजी बताया जा रहा है। परिवार और चुनिंदा दोस्तों के अलावा शादी में वो लोग शामिल होंगे जिन्हें खास तौर पर रॉयल कपल का निमंत्रण होगा।
ये भी पढ़ें: बीच सड़क न्यूड होने वाली एक्ट्रेस का खुलासा: वेश्यालय बन चुके फिल्म स्टूडियो












Click it and Unblock the Notifications