PICS: ISIS के खिलाफ बराक ओबामा की पूरी रणनीति का सच
वाशिंगटन। आखिरकार अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को आईएसआईएस के खिलाफ अमेरिका की रणनीति की घोषणा कर दी। विश्व के कई मुल्क इस घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बराक ओबामा ने अब आईएसआईएस को खत्म करने की कसम खा ली है। इसके लिए उन्होंने अपनी रणनीति अमेरिका के लोगों के सामने रखी है।
ओबामा ने कहा कि कैंसर जैसे आईएस को खत्म करने में समय जरूर लगेगा। लेकिन उनका खात्मा हो कर रहेगा, चाहे वह विश्व के किसी भी कोने में छिपे हों। अपनी घोषणा में ओबामा ने अमेरिका के लोगों को सुरक्षित होने का अहसास दिलाते हुए कहा कि , अमेरिका सुरक्षित है और अमेरिका को किसी ने भी डराने धमकाने की कोशिश की तो उसे इस दुनिया में कहीं भी आश्रय नसीब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इराक की तरह सीरिया में भी अमेरिका पूरी चरणबद्ध तरीके से हवाई हमला करेगा। वहीं, इराक सरकार की मदद से आईएस के खिलाफ अपने मिशन को और विस्तार देगें।
स्लाइड्स में देखिए बराक ओबामा ने आईएस के खिलाफ अपनी घोषणा में क्या कहा।
ओबामा ने दी ISIS को चेतावनी
अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आईएस के खिलाफ रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि यदि किसी ने भी अमेरिका को डराने धमकाने की कोशिश की तो उसे कहीं भी आश्रय नसीब नहीं होगा।
अमेरिका अन्याय के खिलाफ लड़ेगा
अमेरिका के लोगों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा कि अमेरिका हमेशा से अन्याय के खिलाफ लड़ता आया है और लड़ेगा। सदियों से अमेरिका की यही नीति रही है।
विश्व का नेतृत्व करेगा अमेरिका
ओबामा ने कहा कि अमेरिका के पास वह ताकत और क्षमता है कि वह विश्व का आतंकवाद के खिलाफ लड़ने और खड़े होने के लिए नेतृत्व कर सके।
इराक मे जमीनी लड़ाई नहीं
ओबामा ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि इराक में फिर से किसी भी तरह के युद्ध की शुरुआत की जाए।उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि सीरिया में किसी भी तरह से ग्राउंड ट्रूप्स डेप्लॉय नहीं होंगे।
ISIS को खत्म करने की कसम
बराक ओबामा ने अब आईएसआईएस को खत्म करने की कसम खा ली है। उन्होंने कहा कि इराक की तरह सीरिया में भी अमेरिका पूरी चरणबद्ध तरीके से हवाई हमला करेगा। किसी भी कीमत पर अमेरिका आईएसआईएस का खात्मा करके रहेगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आतंकी कहां पर छिपे हुए हैं।
अमेरिका पूरी ताकत से लड़ेगा
ओबामा ने कहा कि आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका अपनी पूरी ताकत के साथ लड़ेगा। और इस आतंकी संगठन का खात्मा कर के ही रहेगा।
इस्लामिक नहीं है ISIS
बराक ओबामा ने कहा कि आईएसआईएस कोई 'इस्लामिक' संगठन नहीं। क्योंकि कोई भी मजहब इस तरह का नरसंहार और खून खराबा की इज़ाजत नहीं देता।
अमेरिका सुरक्षित है-ओबामा
अपनी घोषणा में ओबामा ने अमेरिका के लोगों को सुरक्षित होने का अहसास दिलाते हुए कहा कि , अमेरिका सुरक्षित है और अमेरिका को किसी ने भी डराने धमकाने की कोशिश की तो उसे इस दुनिया में कहीं भी आश्रय नसीब नहीं होगा।
ओसामा बिन लादेन का खात्मा
बराक ओबामा ने कहा कि अमेरिका ने अलकायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन को भी ढूंढ़ निकाला था और खत्म कर दिया। उसी तरह आईएसआईएस को भी खत्म कर दिया जाएगा।
ISIS विश्व के लिए खतरा है
ओबामा ने कहा कि आईएसआईएस सिर्फ इराक और सीरिया ही नहीं ब्लकि अमेरिका के लोगों और अधिकारिय़ों के लिए वहां एक खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications