Bangladesh Violence: 'मैंने ही उस हिंदू को जलाया', पुलिस के सामने हत्या की शेखी बघार रहा अपराधी, वीडियो वायरल
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और प्रताड़ना की घटनाओं ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर चिंता पैदा कर दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भयावह वीडियो और शरियतपुर में एक हिंदू व्यवसायी पर हुए जानलेवा हमले ने देश के भीतर डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है।
हबीगंज जिले का एक वीडियो चर्चा में है, जहां एक व्यक्ति पुलिस स्टेशन के भीतर खड़े होकर गर्व से एक हिंदू पुलिस अधिकारी की हत्या करने की बात कबूल रहा है। इसके साथ ही, शरियतपुर में एक व्यवसायी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि अपराधियों में कानून का भय खत्म होता जा रहा है, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव खतरे में है।

पुलिस स्टेशन में 'खूनी' कबूलनामा
सोशल मीडिया पर हबीगंज जिले का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने समर्थकों के साथ थाने के भीतर निडर होकर पुलिस अधिकारियों को चुनौती देता दिख रहा है। वह चिल्लाकर कहता है, "क्या तुम मुझे नहीं पहचानते? मैंने ही हिंदू सब-इंस्पेक्टर संतोष को जिंदा जला दिया था और बनियाचोंग पुलिस स्टेशन में आग लगाई थी।"
यह घटना अगस्त 2024 के हिंसक प्रदर्शनों से जुड़ी बताई जा रही है। सबसे ज्यादा आक्रोश इस बात को लेकर है कि सरेआम हत्या की बात कबूलने के बावजूद उस व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई। स्थानीय लोगों और नेटिजन्स का आरोप है कि उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। कुछ अपुष्ट दावों में उसे अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का समर्थक भी बताया गया है, हालांकि सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Shocking Viral Confession of Hindu SI murder in Habiganj, Bangladesh!
A former student movement leader supported by Yunus boldly walks into the police station yesterday with a mob and openly admits:
“Don’t you recognize me? I’m the one who burned Hindu Sub-Inspector Santosh… pic.twitter.com/WK4p8VTCOa
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) January 3, 2026
हिंदू व्यवसायी खोकन दास पर पेट्रोल बम से हमला
अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की ताज़ा घटना शरियतपुर के दमूद्या इलाके में हुई। 31 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे, 50 वर्षीय हिंदू कारोबारी खोकन चंद्र दास अपनी फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग की दुकान बंद कर ऑटो-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए हमलावरों ने उनका रास्ता रोका और उन पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।
खुद को बचाने के लिए खोकन दास पास के एक तालाब में कूद गए। उनकी चीखें सुनकर आए ग्रामीणों को देख हमलावर फरार हो गए। पीड़ित को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर ढाका रेफर किया गया है। उनकी पत्नी सीमा दास ने बताया कि खोकन ने दो हमलावरों (रब्बी और सोहाग) को पहचान लिया था, जिसके कारण उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है।
मयमनसिंह और राजबाड़ी में मॉब लिंचिंग का खौफ
दिसंबर का महीना बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए बेहद रक्तपात से भरा रहा है। मयमनसिंह में एक फैक्ट्री कर्मचारी दीपु चंद्र दास की ईशनिंदा के झूठे आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और बाद में उसके शव को लटका कर जला दिया गया। इसी तरह, राजबाड़ी जिले में अमृत मंडल नाम के युवक की भीड़ द्वारा हत्या कर दी गई, जिसे जबरन वसूली के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
न्याय की मांग और अंतरराष्ट्रीय दबाव
इन घटनाओं के बाद बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय और भारत सहित कई देशों के मानवाधिकार संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का सवाल है कि जब हत्यारे खुद पुलिस के सामने अपराध कबूल कर रहे हैं, तो प्रशासन मौन क्यों है? हिंदू समुदाय का कहना है कि सुरक्षा के अभाव और जवाबदेही की कमी के कारण वे अपने ही देश में शरणार्थी जैसा महसूस कर रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications