Bangladesh violence: ढाका पहुंचा उस्मान हादी का शव, उमड़ी लोगों की भारी भीड़
Bangladesh violence: उस्मान हादी की हत्या के बाद अब उनका पार्थिव शरीर बांग्लादेश पहुंच चुका है। जैसे ही शव के देश पहुंचने की खबर सामने आई, माहौल और तनावपूर्ण हो गया। एयरपोर्ट से लेकर उनके पैतृक इलाके तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि जनभावनाएं भड़क सकती हैं।
हादी(Usman Hadi murder) की मौत को लेकर पहले ही देशभर में गुस्सा और सवाल हैं, वहीं शव के पहुंचने के साथ ही विरोध प्रदर्शन और शोक सभाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।

यूनुस ने उस्मान हादी को शहीद घोषित किया
बीती रात यूनुस ने सोशल मीडिया पर उस्मान हादी की मौत को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने हादी को शहीद करार दिया और ऐलान किया कि उसकी पत्नी और बेटी की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। पोस्ट में यूनुस ने हादी के अधूरे सपनों का जिक्र भी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बांग्लादेश चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार थे, लेकिन कभी चुनाव नहीं लड़ पाए। इसके साथ ही उन्होंने हादी को 'फासीवादी ताकतों के खिलाफ लड़ने वाला फ्रंटलाइन वॉरियर' बताया।
ये भी पढ़ें: Bangladesh Violence: फिर जल उठा बांग्लादेश! उस्मान हादी की मौत के बाद क्या-क्या हुआ? अब तक के सभी अपडेट
हादी के चुनावी सपने अधूरे रह गए
यूनुस ने अपने पोस्ट में हादी के राजनीतिक करियर और महत्वाकांक्षाओं का भी जिक्र किया। बताया गया कि वह बांग्लादेश के चुनाव में निर्दलीय रूप से भाग लेने वाले थे, लेकिन अपने जीवन में कभी इसे पूरा नहीं कर पाए। उनके ये अधूरे सपने अब केवल यादों में ही बचे हैं। पोस्ट में हादी की प्रतिबद्धता और देशभक्ति को उजागर किया गया, साथ ही यह भी दर्शाया गया कि उनकी मौत न केवल परिवार बल्कि पूरे राजनीतिक परिदृश्य में गहरा असर डाल रही है।
ये भी पढ़ें: Bangladesh में चीन ने बनाया भारत विरोधी माहौल? जानिए पर्दे के पीछे की पूरी कहानी
हादी पर फायरिंग करने वाले का चौंकाने वाला खुलासा
उस्मान हादी पर 12 दिसंबर को हुई अंधधुंध फायरिंग के आरोपी शूटर फैसल करीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान फैसल ने चौंकाने वाला बयान दिया। उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा था कि हादी की हत्या के बाद "कुछ ऐसा होगा, जिसके बाद पूरा बांग्लादेश कांप जाएगा।" इस स्टेटमेंट से स्पष्ट होता है कि हत्या पहले से योजनाबद्ध थी और आरोपी को अंदाजा था कि इसकी वजह से देश में भारी उथल-पुथल मचेगी।
एक बार फिर हिंसा के चपेट में बांग्लादेश
उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। खासतौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग निशाना बने हैं। विभिन्न इलाकों में भीड़ ने मंदिरों और घरों पर हमला किया, तो वहीं कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएँ सामने आईं। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात किए हैं, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों में भय और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस हिंसा की निंदा की है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: Bangladesh violence Update: कौन थे पत्रकार मिलन शालुआ? प्रदर्शनकारियों ने क्यों कर दी हत्या?












Click it and Unblock the Notifications