बांग्लादेश में हालात बेकाबू, होटल में 24 लोगों को जिंदा जलाया, हिंदुओं के घर और मंदिर में तोड़फोड़
Bangladesh is Burning: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद नोबलल पीस पुरस्कार विजेता और अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार चलाने के लिए चुना गया गया है। जिस तरह से बांग्लादेश में प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया, उसके बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई है।
इस बीच बांग्लादेश के एक होटल में उपद्रवियों ने आग लगा दी, जिसमे 24 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार होटल में 24 लोगों को जिंदा जला दिया गया, जिसमे इंडोनेशिया के भी एक नागरिक की मौत हो गई है।

होटल में कई लोग फंसे
होटल के भीतर आग इतनी तेजी से फैली, जिससे कई लोग अंदर फंस गए और बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया, लेकिन भीषण आग के चलते फायर की टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना
हाल ही में हुई हिंसा में हिंदुओं की संपत्तियों और पूजा स्थलों पर कई हमले हुए हैं। कई घरों और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई या उन्हें नष्ट कर दिया गया, जिससे हिंदू समुदाय में डर का माहौल है। इन घटनाओं के चलते लोगों में काफी आक्रोश है और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग उठ रही है।
स्थानीय नेताओं ने शांति की अपील की
स्थानीय नेताओं ने इन हमलों की निंदा की है और अधिकारियों से आगे की हिंसा को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की अपील की गई है। स्थानीय नेताओं ने अपील की है कि मुश्किल समय में हमें एकता और शांति बनाए रखनी चाहिए। हमें नफरत के ऐसे कृत्यों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।
बांग्लादेशी सरकार ने होटल में लगी आग और अन्य संबंधित घटनाओं की गहन जांच का भरोसा दिया है। अधिकारियों ने जिम्मेदार लोगों की खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। साथ ही कहा है कि संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है।
बांग्लादेश में 8 फीसदी हिंदू
बांग्लादेश में हिंदू संगठनों ने दावा किया है कि सैकड़ों हिंदू घरों, बिजनेस, मंदिरों को निशाना बनाया गया है। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हिंदुओं के घर, मंदिर और बिजनेस को बर्बाद किया जा रहा है। बता दें कि बांग्लादेश में 8 फीसदी हिंदू आबादी है।












Click it and Unblock the Notifications