आईएसआईएस नहीं ढाका हमले के पीछे जेएमबी का हाथ!
ढाका। ढाका में पिछले 24 घंटों में जो कुछ भी हुआ है उसने दुनिया की चिंताओं को बढ़ा दिया है। ढाका के एक कैफे में आतंकी दाखिल हुए और फिर उन्होंने 20 लोगों की जान ले ली। आतंकियों के साथ किसी भी तरह की वार्ता का प्रयास पूरी तरह से फेल हो गया और ढाका एक बड़े आतंकी हमले से दहल गया।

ISIS से अलग संभावना तलाशने की कोशिशें
इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली लेकिन बांग्लादेश की सरकार इस बात को स्वीकार नहीं करना चाहती है। वहीं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी इस हमले के पीछे घर में पनपे आतंकवाद का रोल तलाशने की सारी कोशिशों में
लगी हैं।
बांग्लादेश की सरकार ने हमले के पीछे आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) को जिम्मेदार बताया है। पुलिस इस हमले के पीछे जेएमबी का रोल तलाशने की कोशिश कर रही है तो उसकी वजह है बंधक संकट के दौरान आतंकियों की ओर से की गई मांग।
आतंकियों की अजब-गजब मांगे
आतंकियों ने जब लोगों को बंधक बनाया तो उन्होंने उन बांग्लादेशी आतंकियों की रिहाई की मांग सरकार से की जिन्हें पिछले दिनों सरकार ने गिरफ्तार किया है।
जेएमबी बांग्लादेश में ही तैयार हुआ आतंकी संगठन है और इसे कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। यह वही आतंकी संगठन है जिसका जिक्र दो वर्ष पहले भारत के पश्चिम बंगाल स्थित बर्दवान जिले में हुए एक ब्लास्ट में हुआ था।
आतंकी सरकार पर दबाव डालने के लिए लगे हुए थे कि हमले के पीछे आईएसआईएस का हाथ होने का इंकार कर दिया जाए। आतंकियों की इस दूसरी मांग से साफ था कि सरकार देश में आईएसआईएस की मौजूदगी की बात मान ले।
क्या सोचते हैं विशेषज्ञ
आईएआईएस काफी समय से बांग्लादेश और एशिया के इस हिस्से में दाखिल होने की कोशिशों में लगा हुआ है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि जेएमबी इस तरह के आतंकी हमलों को अंजाम देने के योग्य है।
वहीं उन्होंने आईएसआईएस और अल-कायदा को भी नजरअंदाज ना करने की बात कही है। जेएमबी का झुकाव अल-कायदा की ओर है।












Click it and Unblock the Notifications