अल्लाहू अकबर, फू... बांग्लादेशी मौलानाओं का करतब देखिए, आग को 'दुआ भरी धूल' से बुझाने की कोशिश

बांग्लादेश में जिस वक्त बाजार में आग लगी थी, उस वक्त दुकानें खुली नहीं थीं, लिहाजा आग से किसी की जान नहीं गई।

Bangladesh fire

Bangladesh Fire: बांग्लादेश के बंगाबाजार कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग को वहां के कुछ मौलानाओं ने दुआ भी धूल फूंककर बुझाने की कोशिश की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, कल बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सस्ते कपड़ों के लोकप्रिय बाजार बंगाबाजार में भीषण आग लग गई थी, जिसे बुझाने के लिए प्रशासन के अधिकारी हाथ-पांव मार रहे थे। लेकिन, दूसरी तरफ कुछ मौलाना ब्रिज पर खड़े होकर दुआ भरी धूल फेंक रहे थे।

बंगाबाजार मार्केट में लगी थी आग

रिपोर्ट के मुताबिक, कल सुबह करीब सवा 6 बजे राजधानी ढाका के प्रसिद्ध कपड़ों के बाजार में आग लग गई थी, जिसका नाम बंगाबाजार है और एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने की घटना में लाखों रुपये का तो नुकसान हुआ है, लेकिन किसी की जान नहीं गई, क्योंकि उस वक्त बाजार खुला नहीं था। प्रचंड आग की वजह से सैकड़ों दुकानें जलकर राख हो चुकी हैं। जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो काफी भयंकर है और बाजार में हर तरफ अब जली दुकानों को ही देखा जा सकता है।

मौलानाओं ने फेंके दुआ भरी धूल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि कुछ मौलाना अल्लाहू अकबर करते हुए भीषण आग पर दुआ भरी धूल फेंक रहे हैं। मौलानाओं का दावा था, कि वो धूल फेंककर आग पर काबू कर लेंगे। लेकिन, उनकी ये कोशिश नाकाम हो गई। आग लगने के बाद कई मौलाना हाथ में बालू लेकर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने "दुआ" पढ़ी और रेत आग में फेंक दी, लेकिन "दुआ" असफल रही। और आग पर कोई असर नहीं पड़ा। मौलाना धूल फेंकते रहे और आग अपनी रफ्तार से धधकता रहा।

आगे में जली 4000 दूकानें

आग बुझाने के लिए बांग्लादेश के फायर डिपार्टमेंट ने कई घंटों तक कड़ी मशक्कत की और फिर आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 4 हजार दूकानें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। एसोसिएटेड प्रेस ने स्थानीय अधिकारी रफी अल फारूक के हवाले से बताया, कि दमकल विभाग की 50 इकाइयां भीषण आग पर काबू पाने के लिए काम कर रहे थी। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया है, कि उनके पास आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त पानी नहीं था। इसीलिए आगे बुझाने में कई घंटों की लेट हुई।

Recommended Video

    Adani को Bangladesh ने दिया 'करंट', बिजली सप्लाई समझौते पर खतरा | Adani Power | वनइंडिया हिंदी

    काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में लगी थी आग

    राजधानी ढाका के जिस बंगाबाजार में आग लगी थी, उस क्षेत्र में चार बाजार हैं, जिनके नाम बंगाबाजार बाजार, इस्लामिया बाजार, बंगा दोष कोटि बाजार और आदर्श बाजार हैं। आम लोग इन सबको मिलाकर बंगबाजार मार्केट कहते हैं। । चश्मदीदों ने बताया, कि आग लगने की खबर सुनकर बाजार की दुकानों के मालिक और कर्मचारी मौके पर पहुंच गये। वे अपनी दुकानों से सामान निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाते देखे गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+