Khaleda Zia Funeral: राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे-खाक हुईं खालिदा जिया, ढाका की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Khaleda Zia Funeral: बांग्लादेश की राजनीति के एक युग का समापन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी (BNP) प्रमुख खालिदा जिया को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे-खाक कर दिया गया। 30 दिसंबर को 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस लेने वाली जिया के सम्मान में ढाका की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस ऐतिहासिक और कूटनीतिक क्षण का गवाह बनने के लिए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित दक्षिण एशिया के कई दिग्गज नेता ढाका पहुंचे। तीन दिवसीय राजकीय शोक के बीच, जिया को उनके पति जियाउर रहमान की कब्र के बगल में दफनाकर एक शक्तिशाली राजनीतिक अध्याय को अंतिम विदाई दी गई।

Khaleda Zia Death: राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
खालिदा जिया की नमाज-ए-जनाजा ढाका के माणिक मिया एवेन्यू और संसद भवन के साउथ प्लाजा में आयोजित होगी। अंतरिम सरकार के फैसले के अनुसार, उन्हें शेर-ए-बांग्ला नगर में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के बगल में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। बैतुल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद के खतीब जनाजे की नमाज का नेतृत्व करेंगे, जिसमें सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लाखों समर्थकों के जुटने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढे़ं: Khaleda Zia Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया, कैसे करती थीं कमाई
कूटनीतिक प्रतिनिधित्व: भारत सहित कई देश शामिल
खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में वैश्विक और क्षेत्रीय कूटनीतिक उपस्थिति महत्वपूर्ण रहने वाली है। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर ढाका पहुंचकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनके अलावा पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक, नेपाल, श्रीलंका और भूटान के विदेश मंत्री और मालदीव के विशेष दूत भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दक्षिण एशियाई देशों की यह भागीदारी क्षेत्र की राजनीति में जिया के प्रभाव को रेखांकित करती है।
ये भी पढ़ें: Khaleda Zia Funeral: पति के पास सुपुर्द-ए-खाक होंगी खालिदा जिया, जानें कब? ऐतिहासिक है दफनाने वाली ये खास जगह
बांग्लादेशी राजनीति में दशकों का दबदबा
खालिदा जिया ने बांग्लादेश में सैन्य शासन के खात्मे और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना के दौरान अपनी राजनीतिक पहचान बनाई थी। वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और दशकों तक सत्ता और विपक्ष की राजनीति के केंद्र में रहीं। BNP प्रमुख के रूप में उनकी कमान में पार्टी ने कई चुनाव जीते और देश की दिशा तय करने में भूमिका निभाई। उनके निधन को बांग्लादेश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था के लिए एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
ये भी पढे़ं: Bangladesh: BNP देती है कांग्रेस को टक्कर! लालू-मुलायम से भी आगे, इस नेता की तीसरी पीढ़ी मैदान में
सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक अवकाश
जिया के अंतिम संस्कार को देखते हुए ढाका में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। तीन दिवसीय राजकीय शोक के कारण सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। ढाका के प्रमुख रास्तों को डायवर्ट किया गया है ताकि जनाजे में शामिल होने वाली भारी भीड़ और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की आवाजाही सुचारू रहे। अंतरिम सरकार और BNP के पदाधिकारी समन्वय के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटे हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications